Realme 6 Pro की तस्वीर लीक, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर हो सकता है लैस

Realme 6 Pro चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ पेनोरोमा शॉट्स के लिए अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, लॉन्ग रेंज फोटो के लिए टेलीफोटो लेंस और क्लोज़ अप तस्वीरों के लिए मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

Realme 6 Pro की तस्वीर लीक, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर हो सकता है लैस

Realme 6 Pro होगा किफायती मिड-रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • रियलमी 6 सीरीज में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा
  • फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा इसका डिस्प्ले
  • Realme 6 Pro को की सेल 15 मार्च से होगी शुरू
विज्ञापन
Realme 6 सीरीज़ को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले Realme 6 Pro का कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। इंटरनेट पर एक अलग रिपोर्ट सामने आई है जिससे रियलमी 6 प्रो वेरिएंट में मौज़ूद प्रोसेसर के बारे में पता चला है। कंपनी भी धीरे-धीरे रियलमी 6 सीरीज़ के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर रही है। इन फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होने की पुष्टि की जा चुकी है। कैमरा सेटअप 20x ज़ूम को सपोर्ट करेगा।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station (translated) ने Realme फोन का रेंडर साझा किया है। टिप्सटर ने फोन के नाम को लेकर चुप्पी बनाए रखी है। लेकिन पिछले हिस्से पर मौज़ूद कैमरा सेटअप और उसकी पोज़ीशनिंग से प्रतीत होता है कि यह Realme 6 Pro स्मार्टफोन है। कंपनी द्वारा साझा किए गए आधिकारिक टीज़र्स में रियलमी 6 प्रो कुछ ऐसे ही रियर कैमरा सेटअप के साथ नज़र आया था। इसके आधार पर ही अनुमान है कि टिप्सटर ने रियलमी 6 प्रो की तस्वीर लीक की है।

फोन में चार रियर कैमरे नज़र आ रहे हैं, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। सेटअप फोन के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ किनारे पर है। बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है। यहां पर पर्पल और ब्लू की छाप है। वॉल्यूम बटन फोन की बायीं तरफ हैं और पावर बटन दायीं तरफ। लेकिन पिछले हिस्से पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। वहीं, दायें किनारे की बनावट साइड माउंटेड सेंसर की ओर इशारा देते हैं।

91Mobiles की एक अलग रिपोर्ट से पता चला है कि रियलमी 6 प्रो में स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर होगा। एक अलग रिपोर्ट में रियलमी 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होने का दावा किया था। रियलमी 6 सीरीज का डिस्प्ले फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। हालांकि, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सिर्फ प्रो वेरिएंट तक सीमित होगा, इसमें अभी भी संशय है। रियलमी 6 सीरीज के फोन में 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। इसकी भी पुष्टि हो गई है। रियलमी 6 सीरीज में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ पेनोरोमा शॉट्स के लिए अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, लॉन्ग रेंज फोटो के लिए टेलीफोटो लेंस और क्लोज़ अप तस्वीरों के लिए मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। रियलमी ने बाकी सेंसर के रिजॉल्यूशन का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च इवेंट की साइट से Realme 6 और Realme 6 Pro के फ्रंट कैमरे की भी झलक मिली है। रियलमी 6 में होल-पंच तो है, लेकिन सिर्फ एक सेल्फी कैमरे के लिए जगह है। वहीं, रियलमी 6 प्रो का होल-पंच कैप्सूल के आकार का है। यानी यह डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »