Realme 5i के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले फिर लीक

Realme 5i को गीकबेंच की साइट पर RMX2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि रियलमी 5आई में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होंगे।

Realme 5i के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले फिर लीक

Realme 5i को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • रियलमी 5आई की कीमत करीब 13,000 रुपये हो सकती है
  • रियलमी 5आई में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • Realme 5i की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी
विज्ञापन
Realme 5i को पहले ही भी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया जा चुका है और हाल ही में Realme ने पुष्टि कर दी थी कि रियलमी 5आई को 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन को 6 जनवरी को वियतनाम में लॉन्च किया जाना है। यह खुलासा रियलमी वियतनाम के फेसबुक पेज से हुआ है। अब Realme के इस फोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इससे अहम स्पेसिफिकेशन और कई फीचर्स का खुलासा हुआ है। गीकबेंच की साइट पर रियलमी 5आई को टेस्ट स्कोर के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके आधार पर फोन की परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाना संभव है।

Realme 5i को गीकबेंच की साइट पर RMX2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि रियलमी 5आई में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होंगे। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आएगा। इसके ऊपर ColorOS 6 होगा।

रियलमी 5आई को गीकबेंच 4 के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,543 और 5,602 प्वाइंट मिले। वहीं, गीकबेंच 5 टेस्टिंग में 314 और 1,389 प्वाइंट मिले।
 
realme

लॉन्च किए जाने से पहले रियलमी 5आई को वियतनाममी ई-कॉमर्स साइट FPTShop पर लिस्ट कर दिया गया। यहां पर फोन करीब 13,000 रुपये में रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने से पता चला है कि रियलमी 5आई हैंडसेट रियलमी 5 का कमज़ोर वेरिएंट होगा। रियलमी 5आई का सेल्फी कैमरा थोड़ा कमज़ोर होगा। इसके पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश होगी, जबकि रियलमी 5 सीरीज के दो फोन डायमंड कट पैटर्न के साथ आते हैं।
 

Realme 5i specifications (expected)

लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी 5आई में 6.52 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, 8 मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरे, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। रियलमी 5आई की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5i, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »