Redmi 8, Realme 3i, Asus ZenFone Max Pro M1: 8,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन (नवंबर 2019)

Best Phones Under Rs. 8000: अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो आज हम आपको 8,000 रुपये से कम के बजट में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन जैसे कि Redmi 8, Realme 3i, Infinix S4, Asus ZenFone Max Pro M1 के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 13:13 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 3आई में हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है
  • Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं

Redmi 8, Realme 3i, Asus ZenFone Max Pro M1: 8,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन (नवंबर 2019)

Best Phones Under Rs. 8000: इस लिस्ट में Redmi, Realme और Infinix ब्रांड के कुछ नए स्मार्टफोन और कीमत में कटौती के बाद Asus के बजट स्मार्टफोन ने भी हमारी इस लिस्ट में जगह बना ली है। आपका बजट अगर थोड़ा टाइट है तो आज हम आपको 8,000 रुपये से कम के बजट में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे। हमारी इस लिस्ट में जिस भी फोन का हमने जिक्र किया है उन्हें हमने टेस्ट करके देखा है। आज हम इस लिस्ट में केवल 7,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच आने वाले फोन की बात करेंगे।

अगर आप 7,000 रुपये से कम के बजट में नए फोन की तलाश में हैं तो हमारे पूर्व लेख को पढ़ें। हम जल्द अपने 10,000 रुपये से मक और 15,000 रुपये से कम के बजट में मिलने वाले फोन की लिस्ट को भी अपडेट करेंगे।
 

Redmi 8

Redmi 7 का अपग्रेड वर्जन है रेडमी 8, यह ज्यादा पावरफुल तो नहीं है लेकिन इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। Redmi 8 की परफॉर्मेंस अच्छी है, दिखने में तो रेडमी 8 एक अच्छा फोन है। इसके अलावा आपको ज्यादा रैम और स्टोरेज भी मिलेगी। Redmi 8 स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


डिस्प्ले पर कलर्स सही से नज़र आते हैं और व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं। बैटरी लाइफ अच्छी है लेकिन हाई सेटिंग्स पर हैवी गेम्स खेलने की उम्मीद ना करें। कैमरा परफॉर्मेंस स्वीकार्य है, दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरें अच्छी आईं। अभी आप इस बजट में Redmi 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं, लेकिन यह इंट्रोडक्टरी ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। पहली पांच मिलियन यूनिट के बाद इस प्राइस सेगमेंट में आपको रेडमी 8 का केवल 3 जीबी रैम वेरिएंट ही मिलेगा।

Realme 3i

रियलमी 3आई (रिव्यू) कंपनी का किफायती स्मार्टफोन है और फोन ने हमें काफी प्रभावित भी किया है, इस वज़ह से Realme ब्रांड के इस फोन ने 8,000 रुपये से कम के हमारे बेस्ट मोबाइल फोन की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। Realme 3i मेट फिनिश और अच्छे डिज़ाइन के साथ आता है। इस प्राइस सेगमेंट में फोन की परफॉर्मेंस भी अच्छी है, गौर करने वाली बात यह है कि हमने फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को रिव्यू किया है।


पर्याप्त लाइट होने पर डुअल रियर कैमरा सेटअप तेज़ फोकस के साथ अच्छी तस्वीरें खींचता है। फोन द्वारा लिए गए लैंडस्केप शॉट में भी डिटेल अच्छे से कैप्चर हुई। लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए फोन में नाइटस्केप मोड दिया गया है, हालांकि तस्वीर में ग्रेन और नॉयस देखने को मिला। अधिकांश Realme फोन की तरह, Realme 3i ने भी हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में अच्छा परफॉर्म किया।

हैंडसेट ने 16 घंटे और 59 मिनट तक साथ दिया। रियलनी ने रियलमी 3आई के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी और दूसरा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। 8,000 रुपये से कम के बजट में आपको रियलमी 3आई का केवल 3 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

Infinix S4

10,000 रुपये से कम में तीन रियर कैमरे वाले कुछ ही स्मार्टफोन हैं और इनफिनिक्स एस4 (रिव्यू) इन्हीं में से एक है। Infinix S4 (रिव्यू) की बैटरी लाइफ और कैमरे की क्षमता फोन की दो अहम खासियते हैं। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 17 घंटे और 35 मिनट तक साथ दिया जो काफी अच्छा है। फोन के पिछले हिस्से में दिया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सही फोकस और सही एक्सपोज़र के साथ दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें खींचता है। कम रोशनी में फोन से खींची गई तस्वीरों में शार्पनेस की कमी लगी, साथ ही तस्वीर में ग्रेन भी दिखे।

कुल मिलाकर Infinix S4 की परफॉर्मेंस अच्छी है, हालांकि फोन बड़े ऐप्लिकेशन को लोड करने में कुछ समय लेता है। खासतौर से ब्लू वेरिएंट में फोन दिखने में अच्छा लगता है। Infinix ब्रांड के इस फोन में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज है, बता दें कि इस मॉडल की कीमत 8,000 रुपये से कम है।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1

भले ही असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 इस लिस्ट में सबसे पुराना स्मार्टफोन है, लेकिन 8,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में यह एक अच्छा विकल्प है। Asus ने अपने इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई पर अपडेट कर दिया है तो ऐसे में पुराने सॉफ्टवेयर की भी कोई समस्या नहीं है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऐसा हो सकता है कि फोन को Android 10 अपडेट भी मिल जाए।

हमारे रिव्यू में हमने पाया था कि Asus ZenFone Max Pro M1 एक अच्छा फोन है जो दिखने में भी सही लगता है। फोन पर वीडियो और गेम खेलते वक्त फोन धीमा नहीं होता। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 13 घंटे और 29 मिनट तक साथ दिया। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, फोन से खींची गई तस्वीरें वाइब्रेंट आईं और कलर्स भी अच्छे से कैप्चर हुए। कम रोशनी में भी फोन अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है।
Advertisement

Asus ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं, एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। 8,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में आपको हैंडसेट का 3 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा।
 

बोनस पिक

Redmi 7

अगर ऊपर बताए गए तीनों फोन आपको अच्छे नहीं लगते तो रेडमी 7 भी एक विकल्प है। हालांकि, रेडमी 7ए के बेस्ट वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये, यह आपके बजट में आ जाएगा, लेकिन हम 3 जीबी रैम वेरिएंट लेने की सलाह देंगे। Redmi 7 की परफॉर्मेंस अच्छी है, रिव्यू के दौरान हमने पाया कि ऐप स्विचर का इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा धीमा जरूर हुआ।

फोन का डिस्प्ले थोड़ा रिफ्लेक्टिव है लेकिन वीडियो और गेम्स स्क्रीन पर अच्छी लगती हैं। कलर्स और व्यूइंग एंगल भी सही है, हैंडसेट की बैटरी लाइफ ने हमें प्रभावित किया और हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 17 घंटे और 9 मिनट तक साथ दिया। कैमरा परफॉर्मेंस स्वीकार्य है, दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरों शार्प फोकस और सही डिटेल के साई आईं।

फोन एक्सपोज़र सही से हैंडल करता है। Redmi 7 के दो वेरिएंट हैं, एक 2 जीबी रैम + 32 जीबी और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज। हम 3 जीबी रैम वेरिएंट लेने की सलाह देंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Cameras perform well in daylight
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छ
  5. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  2. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  5. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  6. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  7. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  8. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  9. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
  10. iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.