Infinix S4 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix S4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। लेकिन 8 अगस्त को शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में यह फोन 8,999 रुपये में ही उपलब्ध होगा।

Infinix S4 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix S4 तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच से लैस

ख़ास बातें
  • Infinix S4 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इनफिनिक्स एस4 में
  • हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
विज्ञापन
Infinix S4 के नए वेरिएंट को भारत में उतारा गया है। अब ग्राहक इनफिनिक्स एस4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी खरीद पाएंगे।  याद रहे कि मई महीने में इनफिनिक्स एस4 को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया था। नए वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल के दौरान शुरू होगी। अहम खासियतों की बात करें तो इनफिनिक्स एस4 मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 6.21 इंच डिस्प्ले, एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

इनफिनिक्स एस4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत

इनफिनिक्स एस4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। लेकिन 8 अगस्त को शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में यह फोन 8,999 रुपये में ही उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इसी कीमत में इनफिनिक्स एस4 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। सेल के दौरान यह वेरिएंट 7,999 रुपये में बिकेगा। दोनों ही वेरिएंट नेब्यूला ब्लू, ट्वाइलाइट पर्पल और स्पेस ग्रे रंग में मिलेंगे।
 

Infinix S4 Specifications

डुअल-सिम वाला इनफिनिक्स एस4 एंड्रॉयड पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। फोन में 6.21 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसमें डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156x75x7.9 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक शामिल है। इनफिनिक्स एस4 में फेस अनलॉक फीचर के अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। जी-सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Cameras perform well in daylight
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »