Realme 3 भारत में लॉन्च होगा 4 मार्च को

Realme ब्रांड का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Realme 4 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे Realme 3 से पर्दा उठाएगी।

Realme 3 भारत में लॉन्च होगा 4 मार्च को
ख़ास बातें
  • Realme ने अभी तक अपने अगले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया
  • रियलमी 3 को 4 मार्च को साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • Realme 3 हैंडसेट कंपनी के Realme 2 का अपग्रेड है
विज्ञापन
Realme ब्रांड का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Realme 4 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे Realme 3 से पर्दा उठाएगी। अब कंपनी ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस फोन के टीज़र ज़ारी करने के शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कंपनी ने रियलमी 3 को नई दिल्ली में लॉन्च किए जाने की जानकारी देते हुए मीडिया इनवाइट भेजे। नए Realme फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। खबर तो यह भी है कि फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा।

लॉन्च की तारीख का ऐलान करते हुए रिलयमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में लॉन्च की तारीख और इवेंट के वक्त का ब्योरा है। बता दें कि रियलमी 3 को 4 मार्च को साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Realme ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं।

Realme ने अभी तक अपने अगले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हाल ही में आए एक टीज़र से Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ। नया फोन डायमंड कट कवर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 3 के दो प्रोसेसर वेरिेएंट होंगे। फोन में अलग-अलग मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। ग्लोबल वेरिएंट मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आएगा। एक मॉडल हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा जिसे सिर्फ भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट के साथ आएगा।

बता दें कि Realme 3 हैंडसेट कंपनी के Realme 2 हैंडसेट का अपग्रेड है जिसे बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। Realme के सीईओ माधव शेठ ने पहले ही जानकारी दी थी कि Realme 3 को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी एक 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह फोन रियलमी 3 है या कोई और।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 3, Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »