Realme 3 Pro, Realme U1 और Realme 1 को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme 3 Pro, Realme U1, and Realme 1: रियलमी 3 प्रो, रियलमी यू1 और रियलमी 1 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2019 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro Update का फाइल साइज़ 2.74 जीबी है
  • Realme U1 Update के साथ एक समस्या को फिक्स किया गया है
  • नोटिफिकेशन सेंटर में मिलेगा डार्क मोड के लिए बटन

Realme 3 Pro, Realme U1 और Realme 1 को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme 3 Pro, Realme U1, and Realme 1: रियलमी 3 प्रो, रियलमी यू1 और रियलमी 1 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। नया अपडेट दिसंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। तीनों ही Realme बजट स्मार्टफोन को मिले लेटेस्ट अपडेट के साथ एक बटन भी जोड़ा गया है, इसकी मदद से यूज़र तेजी से डार्क मोड पर स्विच कर पाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नया बटन नोटिफिकेशन सेंटर में मिलेगा। नए अपडेट के साथ कई बग फिक्स और परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट भी किए गए हैं। एंड्रॉयड वर्जन में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है, रियलमी फोन अब भी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलते हैं।

Realme साइट पर चेंजलॉग के अनुसार, रियलमी 3 प्रो को मिले लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का फर्मवेयर वर्जन RMX1851EX_11.A.21 है और इसका फाइल साइज़ लगभग 2.74 जीबी है। रियलमी 3 प्रो को मिला अपडेट दिंसबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। इसके अलावा नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड के लिए बटन मिलेगा। अपडेट के साथ कॉल फीचर में फ्लैश और कैमरा ऐप से जुड़ी समस्या को फिक्स किया गया है।
Advertisement

Realme U1 अपडेट का फर्मवेयर वर्जन RMX1831EX_11_C.16 और इसका फाइल साइज़ 2.06 जीबी है। अपडेट के साथ दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और Realme 3 Pro की तरह रियलमी यू1 में भी डार्क मोड के लिए अलग से बटन मिलेगा। इसके साथ ही फोन में आ रही कुछ समस्याओं को भी ठीक किया गया है।

Realme 1 को मिले अपडेट का फर्मवेयर वर्जन CPH1861EX_11_C.46 है और इसका फाइल साइज़ 2.15 जीबी है। रियलमी 3 प्रो और रियलमी यू1 की तरह यह अपडेट भी दिसंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और डार्क मोड बटन के साथ आ रहा है।
Advertisement

रियलमी ने कलरओएस वर्जन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब रियलमी 3 प्रो, रियलमी यू1 और रियलमी 1 अब भी कलरओएस 6.0 पर ही चलेंगे। जैसा कि हमने आपको बताया कि एंड्रॉयड वर्जन में किसी तरह कोई बदलाव नहीं है तो अब भी Realme ब्रांड के ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर ही काम करेंगे। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • Bad
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.