Realme 3 के साथ Realme 3 Pro हो सकता है अगले हफ्ते लॉन्च

Realme ने अपने Realme 3 फोन का एक नया टीज़र ज़ारी किया है जिसमें कंपनी द्वारा Realme 3 Pro वेरिएंट को लॉन्च करने की ओर इशारा दिया गया है। कंपनी भारत में 4 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

Realme 3 के साथ Realme 3 Pro हो सकता है अगले हफ्ते लॉन्च
ख़ास बातें
  • Realme 3 और Realme 3 Pro को एक साथ लॉन्च किए जाने का इशारा
  • Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस हो सकता है रियलमी 3
विज्ञापन
Realme ने अपने Realme 3 फोन का एक नया टीज़र ज़ारी किया है जिसमें कंपनी द्वारा Realme 3 Pro वेरिएंट को लॉन्च करने की ओर इशारा दिया गया है। कंपनी भारत में 4 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में रियलमी 3 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, नए टीज़र से इस फोन के प्रो वेरिएंट को भी लाए जाने की ओर इशारा है। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi गुरुवार को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें Redmi Note 7 को लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में Redmi Note 7 Pro से भी पर्दा उठ सकता है। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने ट्वीट करके Xiaomi पर चुटकी ली, "What's 7 doing in 3?'

Realme के नए टीज़र से साफ-साफ पता चल रहा है कि कंपनी रियलमी 3 के साथ उसका प्रो वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इस वीडियो में 3 शब्द को लाइटनिंग बोल्ट स्टाइल में दिखाया गया है। टॉप पर 'बी प्रोएक्टिव' लिखा गया है। proactive शब्द में pro को बोल्ड में लिखा गया है जो इशारा है कि Realme 3 Pro भी आने वाला है।

कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने इस टीज़र को रीट्वीट तो किया ही है, साथ में लिखा, "What's 7 doing in 3?' ऐसा लगता है कि शेठ गुरुवार को भारत में होने वाले रेडमी नोट 7 के इवेंट पर चुटकी ले रहे हैं। यह इशारा है कि Realme 3 सीरीज़ Redmi फोन को मज़बूत चुनौती देगी। Realme 3 हैंडसेट में रेडमी नोट 7 की तरह 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

लेटेस्ट टीज़र से हमें Realme 3 और Realme 3 Pro को एक साथ लॉन्च किए जाने का इशारा मिला है। याद रहे कि Realme 2 को बीते साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। इसके एक महीने बाद Realme 2 Pro को मार्केट में लाया गया। रियलमी ने आधिकारिक तौर पर रियलमी 3 प्रो को भारतीय मार्केट में लाने की जानकारी नहीं है।

Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओेएस 6 दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »