Realme 2 Pro में होगा वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप

Realme ब्रांड का अगला स्मार्टफोन होगा Realme 2 Pro, जिसे 27 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले स्मार्टफोन का टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया है।

Realme 2 Pro में होगा वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप
ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro में नए चिपसेट इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद
  • Realme 2 Pro में पिछले हिस्से पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
  • टीज़र वीडियो में रियलमी 2 प्रो के मैट बैक वेरिएंट की भी झलक मिलती है
विज्ञापन
Realme ब्रांड का अगला स्मार्टफोन होगा Realme 2 Pro, जिसे 27 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले स्मार्टफोन का टीज़र वीडियो ज़ारी किया गया है। इस टीज़र वीडियो का टाइटल है, "Proud to be Young"। इस वीडियो से रियलमी 2 प्रो में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि होती है। वीडियो में हाल ही में लॉन्च किए गए Realme 2 की तुलना में ज़्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस की ओर इशारा है। इसके अलावा गेम चेजिंग अनुभव का वादा है। Realme 2 Pro में नए चिपसेट इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है जिसके दम पर यह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर वाले रियलमी 2 की तुलना में ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देगा।

टीज़र वीडियो एक मिनट का है। Realme 2 Pro में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिसकी झलक हमें Oppo A7X और Vivo V11 Pro जैसे हैंडसेट में मिल चुकी है। ज्ञात हो कि Realme 2 में आम नॉच है, जैसा हमें बीते साल iPhone X को देखने को मिला था। बेज़ल पतले हैं और रियलमी 2 की तुलना में निचला बॉर्डर स्लिम हो गया है।

फ्रंट पैनल के अलावा वीडियो में Realme 2 Pro के रियर की भी झलक मिलती है। वीडियो में नज़र आ रहे रियर पैनल पर कंपनी की पहचान बन चुका डायमंड कट डिज़ाइन नहीं है। यह डिज़ाइन Realme 1 और Realme 2 का हिस्सा रहा है। इसकी जगह एक ग्लास पैनल है जो कर्व्ड किनारे और रियलमी की ब्रांडिंग से लैस है। रियलमी 2 प्रो के नए रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है। यहां दो सेंसर दिए गए हैं। आप वीडियो में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल को देख पाएंगे। पिछले हिस्से पर वृताकार फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि रियलमी 2 में अंडाकार सेंसर दिया गया है।


ग्लॉसी बैक वर्ज़न के अलावा टीज़र वीडियो में रियलमी 2 प्रो के मैट बैक वेरिएंट की भी झलक मिलती है। स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक है जिसे यूएसबी पोर्ट व लाउडस्पीकर ग्रिल के बगल में जगह मिली है। इस बार नए कलर वेरिेएंट भी लाए जाने की उम्मीद है।

Realme 2 Pro अभी लॉन्च से थोड़ा दूर है। लेकिन कंपनी इस बार माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। नए रियलमी हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह 8,990 रुपये शुरुआती कीमत वाले Realme 2 जितना किफायती तो नहीं ही होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 2 Pro, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »