Realme 2 Pro यूज़र्स को अपडेट के ज़रिए मिल रही है वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा

Realme 2 Pro से पहले Realme 3 Pro के लिए ज़ारी किया गया था VoWiFi कॉलिंग अपडेट। यह सुविधा केवल एयरटेल और जियो ग्राहकों के लिए है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro को मिला RMX1801EX_11_C.27 अपडेट
  • रियलमी 2 प्रो के इस अपडेट के साथ आया मार्च का सिक्योरिटी पैच
  • रियलमी की अधिकारिक वेबसाइट पर अभी उपलब्ध नहीं है यह अपडेट

रियलमी 2 प्रो के इस लेटेस्ट अपडेट MX1801EX_11_C.27 का साइज़ 660 एमबी है

Realme 2 Pro साल 2018 में लॉन्च हुआ था और अब तक फोन को कई अपडेट मिल चुके हैं। इस फोन के कुछ यूज़र्स की मानें तो अब कंपनी ने नया अपडेट ज़ारी किया है जिसमें एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। यह लेटेस्ट RMX1801EX_11_C.27 ओवर-द-एयर अपडेट भारतीय यूज़र्स के लिए एयरटेल और जियो नेटवर्क पर वाई-फाई वॉयस कॉलिंग सुविधा लेकर आया है। भारत में इससे पहले Realme ने Realme 3 Pro में अपडेट के जरिए एयरटेल और जियो यूज़र्स को VoWiFi कॉलिंग सुविधा प्रदान की थी।

Realme के कम्युनिटी पेज पर साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, MX1801EX_11_C.27 का साइज़ 660 एमबी का है, जो मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। एयरटेल और जियो वाई-फाई वॉयस कॉलिंग का मतलब है कि अब यूज़र्स इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। इस अपडेट में फोन के दोनों साइड्स स्वाइप गेस्चर्स भी आया है। इससे Realme 2 Pro यूज़र्स फोन की दोनों साइड्स से स्वाइप करके किसी भी स्क्रीन में जा सकते हैं। रियलमी 2 प्रो में अभी एंड्रॉयड 9 पाई ही है, कंपनी के रोडमैप को देखें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 इस साल जून में आ सकता है।

अपने फोन में इस अपडेट को चेक करने के लिए आप सेटिंग्स में जाएं, स्क्रॉल करके नीचे आएं। यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट दिखेगा। यहां आपको लेटेस्ट RMX1801EX_11_C.27 फर्मवेयर दिखना चाहिए। फिलहाल, यह अपडेट हर रियलमी 2 प्रो यूज़र्स को नहीं मिला है, कुछ दिनों में इसे हर किसी तक पहुंच जाना चाहिए। इस अपडेट के संबंध में हमने Realme को संपर्क किया है। अफसोस कि कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इस फर्मवेयर को अपडेट नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि इस अपडेट को मैनुअली डाउनलोड और इंस्टॉल करना अभी मुमकिन नहीं है।

रियलमी 2 प्रो को मिला पिछला अपडेट RMX1801EX_11_C.26 अपने साथ फ्लैश ऑन कॉल, डार्क मोड और जनवरी 2020 सिक्योरिटी पैच जैसे फीचर्स लेकर आया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 2 Pro, Realme 2 Pro update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.