Realme 2 Pro स्मार्टफोन के लिए ज़ारी किए Android 10 आधारित Realme UI अपडेट का ऐलान कंपनी के फोरम द्वारा किया गया है। Realme ने बताया है कि स्टेब्लिटी जांचने के लिए यह अपडेट फिलहाल स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है।
Realme 2 Pro अपडेट के अलावा कुछ यूज़र्स ने रियलमी कम्युनिटी फोरम पर जानकारी दी है कि कंपनी ने Realme 3 और Realme 3i के लिए भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
Realme के अन्य अपडेट की तरह आपको इस ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए भी नोटिफिकेशन मिलेगा। आप चाहें तो Settings > System Update में भी जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।