Realme 2 लॉन्च हुआ भारत में, कीमत 8,990 रुपये से शुरू

नए Realme 2 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन फेस अनलॉक फीचर, 4,230 एमएएच बैटरी, डुअल 4जी वीओएलटीई और 4 जीबी तक रैम के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 16:26 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Realme 2 की बैटरी 4230 एमएएच की होगी
  • Realme 2 में हैं दो रियर कैमरे

Realme 2 को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा

नई दिल्ली में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में Realme 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया। याद रहे कि इस साल ही Realme को ओप्पो के सब-ब्रांड के तौर पर मार्केट में उतारा गया था। हालांकि, बाद में रियलमी अलग कंपनी ही बना दी गई। वैसे, कंपनी का नया स्मार्टफोन Realme 1 का अपग्रेड है। नए Realme 2 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन फेस अनलॉक फीचर, 4,230 एमएएच बैटरी, डुअल 4जी वीओएलटीई और 4 जीबी तक रैम के साथ आता है। देखा जाए तो Realme 2 सही मायने में Realme 1 का अपग्रेड नहीं लगता है। क्योंकि पुराने फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी था। लेकिन नए फोन में सर्वाधिक रैम 4 जीबी है। इसके अलावा नए फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, इस फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो रियलमी 1 में नहीं था।
 

Realme 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में रियलमी 2 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को भारत में फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। यह डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड रंग में उपलब्ध होगा। इस कीमत में स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 5 और Nokia 3.1 जैसे हैंडसेट से होगी।
 

Realme 2 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू

Realme 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है।

रियलमी 2 एक्लेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • Bad
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Realme

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.