Realme 2 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने इस साल Realme 2 को भारत में लॉन्च किया था। आज रियलमी 2 की फ्लैश सेल एक बार फिर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी।

Realme 2 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • Realme 2 में है 4230 एमएएच की बैटरी
  • रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ आता है Realme 2
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने इस साल Realme 2 को भारत में लॉन्च किया था। आज रियलमी 2 की फ्लैश सेल एक बार फिर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी। भारत में Realme 2 की सीधी भिड़त Redmi 6 Pro, Oppo A3s, Honor 7C और Redmi Note 5 से होगी। 27 सितंबर को कंपनी Realme 2 Pro को लॉन्च कर सकती है। पावर बैकअप के लिए रियलमी 2 में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है।  यह हैंडसेट डुअल वोल्ट सपोर्ट करता है। रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। Realme 2 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। याद करा दें कि कंपनी ने Realme 1 में मीडियाटेक हीलियो पी60 चिसपेट का इस्तेमाल किया है।
 

Realme 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में रियलमी 2 की कीमत 8,990 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी 1 की तरह कंपनी ने Realme 2 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है। यह डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत मिलेगा। Reliance Jio की तरफ से 120 जीबी अतिरिक्त डेटा और 4,200 रुपये ( 2,200 रुपये का जियो कैशबैक और 2,000 रुपये के Paytm और Lenskart के पार्टनर वाउचर मिलेंगे) का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक हैंडसेट को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

डुअल सिम रियलमी 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम/32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 2 में पिछले हिस्से पर हॉरीजॉन्टल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। जुगलबंदी के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। रियलमी 2 एक्लेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • कमियां
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »