OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया जा सकता है

OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
  • पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में  Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और 80 mm की फोकल लेंथ के साथ है। 

OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus 16 में BOE X5 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले 240 Hz अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। 

पिछले वर्ष नवंबर में भारत में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान हीट को घटाने के लिए Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह कुछ गेम्स के लिए 165 fps को सपोर्ट करता है। OnePlus 15 की 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग, 10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोनमें  सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्‍प्‍ले अल्ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  3. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  4. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  5. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  6. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  7. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  9. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  10. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »