Realme 15 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 

हाल ही में Realme ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' दिए जाएंगे

Realme 15 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स Flipkart के जरिए की जाएगी
  • इसे 11 लाख से अधिक का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर मिला है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के Realme 15 Pro 5G को गुरुवार (24 जुलाई) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह 7,000 mAh की बैटरी के साथ इस सेगमेंट में सबसे स्लिम हैंडसेट होगा। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Realme 14 Pro 5G और 14 Pro+ को लॉन्च किया गया था। 

इस स्मार्टफोन के साथ इस सीरीज के बेस वेरिएंट Realme 15 5G को भी लाया जा सकता है। Realme 15 Pro 5G को 24 जुलाई को 7 PM पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स Flipkart के जरिए की जाएगी। Realme 15 Pro 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। कंपनी ने इसका सबसे एडवांस्ड 'AI पार्टी फोन' के तौर पर प्रचार किया है। हाल ही में Realme ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 'पार्टी-इंस्पायर्ड कैमरा फीचर्स' दिए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली इमेजिंग शामिल होगी, जिसमें कॉन्सर्ट और डांस फ्लोर जैसी डायनैमिक लाइटिंग की स्थितियों के अनुसार शटर स्पीड, कॉन्ट्रास्ट को रियल टाइम में एडजस्ट किया जा सकेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

Realme 15 Pro 5G RAM और स्टोरेज के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, ग्रीन और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया जाएगा। इसमें CPU, GPU और NPU परफॉर्मेंस के लिहाज से अपग्रेड हो सकते हैं। इसमें गेमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कैपेबिलिटी बेहतर होगी।

इसे 11 लाख से अधिक का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर मिला है। इसका मुकाबला Motorola Edge 60 Pro और OnePlus Nord 4 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। इस स्मार्टफोन के साथ Gaming Coach 2.0 की शुरुआत होगी, जो रियल-टाइम में गेमिंग के लिए गाइडेंस उपलब्ध कराता है। इसमें AI Ultra Touch Control भी मिलेगा। इस फीचर से कंट्रोल्स का रिस्पॉन्स बेहतर होगा और हाई-एक्शन वाले जोन्स में सेंसिटिविटी बढ़ेगी। इसमें कंपनी की प्रॉपराइटरी GT Boost 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रेम-बाय-फ्रेम परफॉर्मेंस को दिखाती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »