Realme 15 Pro 5G Game of Thrones लिमिटेड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये का है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने जुलाई में Realme 15 Pro 5G को लॉन्च किया था
  • नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हैं
  • इसकी बिक्री Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी

इस स्मार्टफोन के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये का है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने बुधवार को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition को लॉन्च किया है। कंपनी ने जुलाई में Realme 15 Pro 5G को लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हैं। इसका डिजाइन HBO की Game of Thrones सीरीज से इंस्पायर्ड है और इससे जुड़ी कस्टम यूजर इंटरफेस (UI) थीम दी गई हैं। 

Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition का प्राइस, उपलब्धता

Advertisement

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये का है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड के जरिए इसे खरीदने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले कस्टमर्स को एक कलेक्टेबल पैकेजिंग मिलेगी जिसमें Iron Throne फोन स्टैंड, एक किंग का हैंड पिन, Westeros का मिनिएचर रेप्लिका और Game of Thrones ब्रांडेड स्टीकर्स, पोस्टकार्ड और एक्सेसरीज शामिल होंगी। 

Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव गोल्ड और ब्लैक स्टाइलिंग है। इसमें कैमरा आइलैंड पर 3D Dragon Claw बॉर्डर उकेरा गया है। इसमें तीन विभिन्न लेंस के आसपास डेकोरेटिव लेंस रिंग्स हैं। इस स्मार्टफोन के निचले हिस्से में Game of Thrones से ड्रैगन का निशान है। Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition में कलर बदलने वाला लेदर का बैक पैनल दिया गया है। यह ब्लैक कलर में है लेकिन 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक के तापमान पर लाल रंग में बदल जाता है। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए Game of Thrones वॉलपेपर्स और आइकन भी हैं।  

Advertisement

Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले ( 2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.