Realme 15 Pro 5G का Game of Thrones Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च 

इस स्मार्टफोन के प्राइसेज और स्पेसिफिकेशंस इसके सामान्य वर्जन के समान हो सकते हैं। इसे एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 23:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के स्पेसेफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हो सकते हैं
  • Realme 15 Pro 5G Game of Thrones एडिशन को एक नए कलर में लाया जा सकता है
  • कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है

इस स्मार्टफोन को एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने जुलाई में Realme 15 Pro 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का Game of Thrones Limited Edition भी जल्द भारत में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसेफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हो सकते हैं। हालांकि, इसे एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Realme ने देश में Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition के जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के प्राइसेज और स्पेसिफिकेशंस इसके सामान्य वर्जन के समान हो सकते हैं। Realme 15 Pro 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 33,999 रुपये,  12 GB + 256 GB का 35,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का प्राइस 38,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले ( 2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।   यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 है। 

Realme 15 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 15 Pro 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। हाल ही में Realme ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.