Realme 13 Pro 5G में हो सकता है 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, 30 जुलाई को लॉन्च

इससे पहले यह इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। TENAA पर इसकी लिस्टिंग मॉडल नंबर RMX3989 के साथ है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 20:33 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme 13 Pro 5G और 13 Pro+ 5G शामिल होंगे
  • Realme 13 Pro 5G के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
  • इसके Realme का पहला प्रोफेशनल AI कैमरा फोन होने का दावा किया गया है

इस स्मार्टफोन में 5,050 mAh की बैटरी हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme जल्द ही देश में Realme 13 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Realme 13 Pro 5G और 13 Pro+ 5G शामिल होंगे। Realme 13 Pro 5G चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर दिखा है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले, बैटरी और स्टोरेज का संकेत मिला है।  

इससे पहले यह इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। TENAA पर इसकी लिस्टिंग मॉडल नंबर RMX3989 के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसका साइज 161.3 x 73.9 x 8.2 mm और भार लगभग 188 ग्राम का है। इसमें 16 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5,050 mAh की बैटरी हो सकती है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी देखा गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 दिया जा सकता है। इसके Realme का पहला प्रोफेशनल AI कैमरा फोन होने का दावा किया गया है। Realme 13 Pro 5G को 30 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसे इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3988 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इसे FCC पर भी देखा गया था, जिससे इस स्मार्टफोन में डुअल-सिम होने का संकेत मिला था। इस वेबसाइट पर एक अन्य स्मार्टफोन को भी मॉडल नंबर RMX 3921 के साथ देखा गया था। यह Realme 13 Pro+ 5G हो सकता है। 

कंपनी ने बताया है कि उसके आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन Museum of Fine Arts, Boston (MFA) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसे तीन कलर्स में लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB हो सकते हैं। Realme की Watch S2 को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह Realme Watch S की जगह ले सकती है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  4. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  5. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  6. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  7. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  8. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  9. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  10. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.