Realme 13 Pro 5G के हो सकते हैं 4 वेरिएंट्स, 30 जुलाई को भारत में लॉन्च

यह स्मार्टफोन चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB में हो सकता है

Realme 13 Pro 5G के हो सकते हैं 4 वेरिएंट्स, 30 जुलाई को भारत में लॉन्च

इसके साथ Realme 13 Pro+ 5G भी पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी देखा गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 हो सकता है
  • Realme ने देश में GT 6T को नए कलर में पेश किया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 13 Pro 5G जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Realme 13 Pro+ 5G भी पेश किया जाएगा। कंपनी ने Realme 13 Pro 5G के डिजाइन और कैमरा सिस्टम का खुलासा किया है। पिछले कुछ वर्षों में Realme के स्मार्टफोन्स की तेजी से बढ़ी है। 

Realme 13 Pro 5G को इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3988 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इसे FCC पर भी देखा गया था, जिससे इस स्मार्टफोन में डुअल-सिम होने का संकेत मिला था। इस वेबसाइट पर एक अन्य स्मार्टफोन को भी मॉडल नंबर RMX 3921 के साथ देखा गया था। यह Realme 13 Pro+ 5G हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि उसके आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन Museum of Fine Arts, Boston (MFA) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन को चार वेरिएंट्स - 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB में लाया जा सकता है। इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी देखा गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 हो सकता है। कंपनी की ओर से दी गई शेयर की गई इमेजेज से इसके रियर में बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड ट्रिपल रियर कैमरा के साथ दिख रहा है। 

Realme ने देश में GT 6T को नए कलर में पेश किया है। यह स्मार्टफोन नए Miracle Purple कलर के साथ इस सप्ताह शुरू होने वाली Amazon की Prime Day सेल में उपलब्ध होगा। GT 6T को मई में Fluid Silver और Razor Green कलर्स में लाया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 दिया गया है। नया कलर वेरिएंट केवल 12 GB + 256 GB और 8 GB + 256 GB वेरिएंट्स में होगा। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये के हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,000 निटस तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »