• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 11 Pro ग्लोबल लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ इतनी होगी कीमत!

Realme 11 Pro ग्लोबल लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ इतनी होगी कीमत!

सीरीज की यूरोप लॉन्च की डिटेल्स सामने आई हैं।

Realme 11 Pro ग्लोबल लॉन्च से पहले प्राइस लीक! 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ इतनी होगी कीमत!

Realme की बहुचर्चित सीरीज Realme 11 Pro भारत में 8 जून को लॉन्च होने वाली है।

ख़ास बातें
  • इसके चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • ये फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं।
  • Realme 11 Pro+ में 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन
Realme की बहुचर्चित सीरीज Realme 11 Pro भारत में 8 जून को लॉन्च होने वाली है। इसके साथ ही कंपनी इसे अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च करेगी। सीरीज में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ मॉडल शामिल हैं। भारत में लॉन्च के लिए अभी इसमें काफी समय है। लेकिन इससे पहले इसके यूरोपियन मार्केट के प्राइस और मॉडल कंफिग्रेशन डिटेल्स लीक हो गए हैं। यानि कि यूरोप में कंपनी इसे किस कीमत पर लॉन्च करने वाली है, और इसमें कितनी रैम-स्टोरेज वाले मॉडल्स आएंगे, इसका खुलासा कर दिया गया है। 

Realme 11 Pro सीरीज लॉन्च को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। सीरीज की यूरोप लॉन्च की डिटेल्स सामने आई हैं। जाने माने टिप्स्टर पारस गुगलानी की ओर से NewzOnly के साथ मिलकर यह खुलासा किया गया है। यहां बताया गया है कि यूरोप में Realme 11 Pro 5G को 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। 

रियलमी 11 प्रो प्राइस (Realme 11 Pro Price) भी यहां बता दिया गया है जो कि यूरोपियन मार्केट के लिए कहा गया है। टिप्स्टर ने कहा है कि बेस वेरिएंट, जो कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज लिए होगा, की कीमत 310 यूरो (लगभग 27,300 रुपये) हो सकती है। हालांकि टिप्स्टर ने इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के प्राइस डिटेल्स के बारे में कुछ नहीं कहा है। 

Realme 11 Pro के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर टिप्स्टर ने एक और बड़ी बात भी यहां कही है। खुलासा करते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि ग्लोबल वेरिएंट को कंपनी Astral Black और Sunrise Beige कलर्स में लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसकी सेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून से इसे ग्लोबल सेल पर उतार दिया जाएगा। 

Realme 11 Pro के स्पेसिफिकेशन देखें तो इसके चाइनीज वेरिएंट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। जिसके साथ 12GB तक रैम दी गई है। Realme 11 Pro में डुअल रियर कैमरा हैं, जबकि Realme 11 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ये फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। 11 Pro के साथ कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे रही है, जबकि 11 Pro+ में 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »