Realme 10T 5G का 21 मार्च को लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 5G SoC होगा और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी

Realme 10T 5G का 21 मार्च को लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

ख़ास बातें
  • इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 Hz का होगा
  • कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसमें AMOLED होगा या LCD पैनल
  • Realme जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme इस महीने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Realme 10 सीरीज में Realme 10T 5G को जोड़ा जाएगा। इस सीरीज में Realme 10T, Realme 10 5G, Realme 10s, Realme 10 Pro, Realme 10 Pro कोका कोला एडिशन और Realme 10 Pro+ शामिल हैं। 

कंपनी के थाईलैंड में फेसबुक पेज पर Realme 10T 5G के 21 मार्च को लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 810 5G SoC होगा और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 Hz का होगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसमें AMOLED होगा या LCD पैनल। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिख रहा है। 

Realme जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, और Xiaomi पहले से मौजूद हैं। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Madhav Sheth ने हाल ही में ट्विटर पर कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए लोगों से उनकी पसंद के बारे में पूछा था। उन्होंने कंपनी के अगले प्रोडक्ट के तौर पर फ्लिप या फोल्डेबल स्मार्टफोन के विकल्प को चुनने को कहा था। उन्होंने संकेत दिया था कि कंपनी इनमें से एक या दोनों पर कार्य कर रही है।  

इससे पहले Realme ने कोई फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशंस नहीं बताई हैं। इसकी सहयोगी फर्म OnePlus ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया था, जिसे इस वर्ष की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने हाल ही में इस सेगमेंट में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 लॉन्च किए थे। फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सुधार और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती डिमांड के कारण कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी इस सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »