रीच कोजंट स्मार्टफोन में है 4 इंच डिस्प्ले, कीमत 3,000 रुपये से कम

रीच कोजंट स्मार्टफोन में है 4 इंच डिस्प्ले, कीमत 3,000 रुपये से कम
विज्ञापन
भारत की टेक कंपनी रीच मोबाइल ने शुक्रवार को बजट स्मार्टफोन कोजंट लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनीने 2,999 रुपये रखी है। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर उपलब्ध है।

रीच कोजंट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जौ एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4 इंच का डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 233 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।

3जी सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रीच कोजंट स्मार्टफोन मेंएलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल रियर जबकि 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 2000 एमएएच की रिमूवेबल लीथियम-आयन बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

फिलहाल यह हैंडसेट गोल्ड, रेड, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 118.7x64.3x9.8 मिलीमीटर और वजन 105.2 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  2. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  5. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  6. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  7. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  8. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  9. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  10. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »