• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • PUBG Mobile प्लेयर्स को मिलेगा स्पेशल Bugatti कलेक्शन, 5वीं एनिवर्सरी पर कंपनी की घोषणा

PUBG Mobile प्लेयर्स को मिलेगा स्पेशल Bugatti कलेक्शन, 5वीं एनिवर्सरी पर कंपनी की घोषणा

PUBG का मोबाइल वर्जन एक नया बुगाटी कलेक्शन शामिल करने के लिए लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ साझेदारी कर रहा है।

PUBG Mobile प्लेयर्स को मिलेगा स्पेशल Bugatti कलेक्शन, 5वीं एनिवर्सरी पर कंपनी की घोषणा

Photo Credit: Twitter/ @PUBGMobile

PUBG Mobile

ख़ास बातें
  • PUBG, Bugatti के साथ साझेदारी करके PUBG Mobile ऐप में नया कलेक्शन लाएगा।
  • Bugatti के साथ साझेदारी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
  • नया कलेक्शन PUBG Mobile 2.5 अपडेट के साथ रोल आउट होगा।
विज्ञापन
PUBG ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह लग्जरी कार ब्रांड बुगाटी (Bugatti) के साथ साझेदारी करके PUBG Mobile ऐप में अपनी 5वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक नया कलेक्शन लाएगा। इससे पहले पबजी की लग्जरी कार ब्रांड के साथ स्पेशल कॉलोब्रेशन को लेकर काफी उफवाहें उड़ी थीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का मोबाइल वर्जन एक नया बुगाटी कलेक्शन शामिल करने के लिए लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ साझेदारी कर रहा है। फिलहाल कंपनी ने अपनी आगामी साझेदारी को लेकर टीजर जारी किया है जो PUBG Mobile 2.5 अपडेट के साथ रोल आउट होगा। इसलिए अपडेट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है। अब तक की PUBG मोबाइल की साझेदारी को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि प्लेयर्स को सुपरकार्स के कुछ बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिल सकते हैं।

Tencent की ऑफिशियल घोषणा के मुताबिक, Bugatti के साथ साझेदारी जल्द ही शुरू हो जाएगी और प्लेयर्स को 17 मार्च से शुरू होने वाले एक यूनिक कलेक्शन पर हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। यह कलेक्शन अपडेट 2.5 वर्जन के ग्लोबल रिलीज के साथ आएगा। इसलिए फिलहाल स्टूडियो ने इस साझेदारी को टीज करने के लिए सिर्फ एक फोटो शेयर की है। इसके अलावा मोबाइल गेम में वंडर ऑफ वंडर नाम का एक नया गेम मोड भी आएगा।

इस नए गेम मोड में प्लेयर्स को एक नया गेमप्ले एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए कई नए मैप्स देखने को मिलेंगे। 5वीं एनिवर्सरी  के मौके पर स्पेशल एनिवर्सरी थीम गेमप्ले डब्ड इमेजिवरी भी लेकर आएगी जो कि 18 मार्च 2023 को उपलब्ध होगी। इस मोड में एक बैकपैक मिलेगा जो एक यूनिक आइटम सप्लाई कन्वर्टर के साथ आता है जो प्लेयर्स को उनमें से दो को एक साथ कंवर्ट करके नई सप्लाई करने देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Mobile App, Bugatti, Mobile Game
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »