• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG Mobile ने की SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ साझेदारी, प्लेयर्स को मिलेगा 482KM स्पीड वाली सुपरकार चलाने का मौका

PUBG Mobile ने की SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ साझेदारी, प्लेयर्स को मिलेगा 482KM स्पीड वाली सुपरकार चलाने का मौका

PUBG Mobile ने अमेरिकी कार निर्माता SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है।

PUBG Mobile ने की SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ साझेदारी, प्लेयर्स को मिलेगा 482KM स्पीड वाली सुपरकार चलाने का मौका

Photo Credit: PUBG

PUBG Mobile प्लेयर्स को मिलेगा सुपरकार्स चलाने का मौका।

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile ने SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ एक साझेदारी की है।
  • SSC कारें अपने पावरफुल ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन के लिए जानी जाती हैं।
  • प्लेयर्स PUBG Mobile गेम के अंदर हाई स्पीड की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
PUBG Mobile ने अमेरिकी कार निर्माता SSC नॉर्थ अमेरिका के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी से SSC की दो हाइपरकार्स Tuatara और Tuatara Striker लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tuatara और Tuatara Striker हुई बैटल ग्राउंड में शामिल


482 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड वाली सबसे तेज प्रोडक्शन कार का रिकॉर्ड वाली लोकप्रिय Tuatara और अपने डिजाइन और फ्यूचरस्टिक लुक वाली Tuatara Striker कार 9 जुलाई तक गेम में उपलब्ध रहेंगी। प्लेयर्स के पास दो कलर ऑप्शन हैं जिसमें Tuatara रोज फैंटम और स्काई क्रेन और Tuatara Striker डॉन एज और ब्लू नाइटस्केप में उपलब्ध होगी।

SSC की कारें अपने पावरफुल ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन के लिए जानी जाती हैं। प्लेयर्स गेम के अंदर हाई स्पीड की उम्मीद कर सकते हैं। इन हाइपरकारों की शुरुआत PUBG मोबाइल के हाल ही में आए अपडेट के बाद हुई है जिसमें पहली बार 120fps ऑप्शन पेश किया गया है। यह अपडेट उन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम करता है जो अब इस हाई फ्रेम रेट का सपोर्ट करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब PUBG Mobile ने किसी कार निर्माता के साथ साझेदारी की है। इससे पहले PUBG ने Aston Martin और Tesla के साथ साझेदारी की थी, जिससे प्लेयर्स को इन लग्जरी व्हीकल को वर्चुअल चलाने का मौका मिला।

नए और शानदार व्हीकल आने से गेमप्ले फ्रेश रहता है। इसके अलावा प्लेयर्स को कई स्ट्रेटजी के साथ कुछ नया करने का मौका मिलता है। चाहे आप इन हाइपरकारों का इस्तेमाल स्टाइल के लिए कर रहे हों या बस अपनी वर्चुअल वेल्थ दिखाना चाहते हों तो Tuatara और Tuatara Striker सचमुच काफी बदलाव करेगी। नई कारों के अलावा PUBG Mobile टीम ने वर्ल्ड ऑफ वंडर के लिए ऑफिशियल SSC मैप्स की रिलीज का टीजर भी जारी किया है। हालांकि, इन मैप्स के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »