PUBG Mobile को इसलिए भारत में किया गया था बैन..........! IT मंत्री ने किया खुलासा

मंत्री जी ने यह भी बताया कि भारत सरकार भारतीयों द्वारा बनाए गए गेम्स के विकास को भी बढ़ावा देना चाहती है जो देश के इतिहास और संस्कृति को दर्शाते हैं।

PUBG Mobile को इसलिए भारत में किया गया था बैन..........! IT मंत्री ने किया खुलासा

BGMI को भी लंबे समय तक बैन रखा गया और हाल ही में अनबैन किया गया है

ख़ास बातें
  • IT मंत्री ने YouTube पर एक पॉडकास्ट में किया खुलासा
  • PUBG को बैन करने के पीछे नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा कारण था
  • सरकार भारतीयों द्वारा बनाए गए गेम्स के विकास को भी बढ़ावा देना चाहती है
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हाल ही में YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक पॉडकास्ट में PUBG Mobile पर बैन लगाए जाने के फैसले के पीछे का कारण समझाया। यूट्यूब पर BeerBiceps नाम का अकाउंट चलाने वाले रणवीर से बातचीत के दौरान आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने पबजी पर बैन लगाने का फैसला नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लिया था। बता दें कि गेम को सितंबर 2020 में सैंकड़ों अन्य चाइनीज ऐप्स और गेम्स के साथ बैन कर दिया गया था।

BeerBiceps अकाउंट पर हुए एक पॉडकास्ट में IT मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि PUBG पर बैन लगाना भारतीय नागरिकों के हित में लिया गया फैसला था। उन्होंने कहा, "हमने PUBG पर प्रतिबंध लगा दिया, क्योंकि इंटरनेट को सुरक्षित रखना, इंटरनेट पर भरोसा बनाए रखना आप सभी के प्रति हमारा कर्तव्य है। जबकि हम नवाचार को पसंद करते हैं, हमें दुनिया भर के युवा जो कर रहे हैं वह पसंद है, लेकिन हमारा भी दायित्व है यह सुनिश्चित करना कि चीजें बुरी नहीं हैं, चीजें असुरक्षित नहीं हैं और चीजों पर अविश्वास नहीं किया जाए।"

उन्होंने आगे कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 120 करोड़ भारतीयों के लिए इंटरनेट हमेशा सुरक्षित और विश्वसनीय रहे।"

उन्होंने यह भी कहा कि Battlegrounds Mobile India (BGMI) पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है और इसलिए जो लोग बैटलग्राउंड गेमिंग को पसंद करते हैं, वे खुश हैं।

मंत्री जी ने यह भी बताया कि भारत सरकार भारतीयों द्वारा बनाए गए गेम्स के विकास को भी बढ़ावा देना चाहती है जो देश के इतिहास और संस्कृति को दर्शाते हैं।

गेमिंग को लेकर कानून पर मंत्री जी ने यह इशारा दिया कि भारत सरकार गेमिंग को लेकर गंभीर है और इसे सही तरीके से बढ़ावा देने के लिए तैयारियों में लगी है। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा, "हम एक ढांचा तैयार कर रहे हैं, ताकि भारतीय खेल बढ़ सकें।" उन्होंने विश्वास जताया कि अगले कुछ वर्षों में नए कानूनों और विनियमों के साथ भारतीय गेमिंग में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, PUBG Mobile, PUBG Mobile ban, PUBG Mobile Unban, BeerBiceps
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »