Poco X8 Pro में हो सकता है 6.5 इंच डिस्प्ले, दक्षिण कोरिया में मिला RRA सर्टिफिकेशन

दक्षिण कोरिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म RRA पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro हो सकता

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2026 17:15 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है
  • Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पसेिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल का Iron Man एडिशन भी लाया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण कोरिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म RRA पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ थाईलैंड की NBTC के डेटाबेस पर दिखा था। इससे इससे स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। Xiaomi के इस सब-ब्रांड की आगामी स्मार्टफोन सीरीज को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 का Poco X8 Pro एक रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

Advertisement

बेल्जियम में  Xiaomi की वेबसाइट पर Poco X8 Pro को देखा गया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 42,900 रुपये), 8 GB + 512 GB का 449 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) और 12 GB+ 512 GB का 479 यूरो (लगभग 51,600 रुपये) का है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में पेश किए गए Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन मेटल का फ्रेम और ग्लास बैक पैनल है। Redmi Turbo 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Turbo 5 की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.