Poco X7 Pro हो सकता है देश में Xiaomi के HyperOS 2 वाला पहला स्मार्टफोन

देश में Poco X7 Pro को Redmi Note 14 Pro+ के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। इस वर्ष सितंबर में Redmi Note 14 Pro+ को चीन में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 19:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 सीरीज के साथ HyperOS 2.0 को लाया गया था
  • Poco के X7 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • हाल ही में Poco ने C75 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था

पिछले महीने कंपनी ने C75 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi नए Android ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 2.0 को पिछले महीने पेश किया था। Xiaomi 15 सीरीज के साथ HyperOS 2.0 को लाया गया था। भारत में इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन Poco X7 Pro हो सकता है। 

Poco के X7 Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। चीन में HyperOS 2.0 वाला Xiaomi 15 पहला स्मार्टफोन था। देश में Poco X7 Pro को Redmi Note 14 Pro+ के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। इस वर्ष सितंबर में Redmi Note 14 Pro+ को चीन में पेश किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस CNY 1,899 (लगभग 22,000 रुपये) का है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220 x 2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 900 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। Redmi Note 14 Pro+ के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का OmniVision OV20B कैमरा दिया गया है। इसकी 6,200 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। पिछले महीने Poco ने C75 को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। यह अगस्त में लॉन्च किए Redmi 14C का रीब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G8 Ultra दिया गया है। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के C75 में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन के 6GB के  RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 109 डॉलर (लगभग 9,170 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 129 डॉलर (लगभग 10,900 रुपये) का है। Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि ये शुरुआती प्राइसेज हैं। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन बाद में महंगा हो सकता है। इसे गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला C75 Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ (720 x 1,640 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Helio G81 Ultra है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display with good colours and minimal bezels
  • Top-notch performance
  • Good main rear camera
  • Good and loud dual speakers
  • IR blaster
  • Bad
  • Ultrawide and Macro cameras are okay
  • No expandable storage
  • HyperOS has plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.