Poco X6 Pro में होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 11 जनवरी को लॉन्च

Poco X6 Pro को पिछले वर्ष नवंबर में चीन में लॉन्च किए गए Redmi K70E का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 18:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में शाओमी का नया HyperOS दिया जाएगा
  • इसे Redmi K70E का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है
  • देश में यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 2x इन-सेंसर जूम दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की X6 सीरीज 11 जनवरी को लॉन्च होगी। इसमें Poco X6 और X6 Pro शामिल होंगे। ये पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Poco X5 और X5 Pro की जगह लेंगे। Poco X6 Pro को पिछले वर्ष नवंबर में चीन में लॉन्च किए गए Redmi K70E का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। 

देश में Poco की यूनिट ने बताया है कि X6 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 2x इन-सेंसर जूम दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। 
Advertisement

इससे पहले  Poco ने बताया था कि X6 Pro में शाओमी का नया HyperOS दिया जाएगा। इस यूजर इंटरफेस को Xiaomi 14 सीरीज के साथ लाया गया था। देश में यह स्मार्टफोन Flipkart  पर उपलब्ध होगा। एक अन्य पोस्ट में Poco ने X6 Pro का AnTuTu स्कोर 1.4 मिलियन से अधिक होने की जानकारी दी थी। इसका दावा है कि यह इस सेगमेंट में बेस्ट स्कोर है। Poco की ओर से दिए गए टीजर में इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल भी दिखाया गया था। इसमें तीन सर्कुलर कैमरा यूनिट्स और एक सर्कुलर LED फ्लैश यूनिट एक रेक्टैंगुलर मॉड्यूल में है। 

Poco X6 Pro में WildBoost Optimisation 2.0 फीचर है जिससे यूजर का गेमिंग एक्सपीरिएंस बढ़ जाता है। इसमें बेहतर कूलिंग के लिए स्टेनलेस स्टील 5,000 mm2 वेपर चैंबर है। हाल ही में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने Poco X6 5G का एक अनबॉक्सिंग वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि, यह वीडियो ऑफिशियल नहीं है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन दिखा था।  इसका डुअल-टोन डिजाइन और ग्लास बैक है। इसमें स्क्वेयर शेप का रियर कैमरा प्लेस है। इस वीडियो में इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स दिखाया गया था। इसमें ब्लैक कलर का केस, 67 W का चार्जर, USB Type-C एडैप्टर और यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में है। इस टिप्सटर का दावा है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1.5K के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great performance
  • Long battery life
  • Good main camera performance
  • Lightweight design
  • Bad
  • Still using Android 12
  • Average secondary rear cameras
  • Plastic build is a downgrade
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8300 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.