Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

यह स्मार्टफोन ग्रीन कलर में दिख रहा है और इसका फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल गोल्ड के एक शेड की फिनिश में है। इसमें पैनल के नीचे सेंटर में Poco की ब्रांडिंग है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिया गया है
  • भारत में इस महीने की शुरुआत में Poco M8 Power को लॉन्च किया गया था

इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल है

Photo Credit: Poco

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 Power में फ्लैट रियर पैनल है। इसमें स्क्वेयर-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। देश में हाल ही में Poco M8 Power को लॉन्च किया गया था। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Poco M8x 5G के डिजाइन का टीजर दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल है। इसमें ऊपर बाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ हो सकती है। 

Advertisement

इस माइक्रोसाइट पर यह स्मार्टफोन ग्रीन कलर में दिख रहा है और इसका फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल गोल्ड के एक शेड की फिनिश में है। इसमें पैनल के नीचे सेंटर में Poco की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। Poco M8x 5G के लॉन्च की तिथि और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी दी जा सकती है। भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Poco M8 Power में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TÜV Eye Protection सर्टिफिकेशन मिला है। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 दिया गया है। 

Poco M8 Power में 50 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा है। इसमें Film Filters, Dynamic Photos, Pro Mode, Time-lapse, Panorama, Document Mode और Voice Shutter जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Poco M8 Power की बड़ी विशेषता इसमें 8,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह स्मार्टफोन 45 W फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें शाओमी का Surge G1 Battery Management Chip दिया गया है, जिससे बैटरी मैनेजमेंट बेहतर होता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.