Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च

AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर Poco M8x 5G को 6,50,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,439 sq mm के ग्रेफाइट कूलिंग एरिया और 1,924 sq mm की कॉपर फॉइल लेयर के साथ ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 21:50 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया जाएगा
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन होगा

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट होगा

Photo Credit: Poco

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,900 mAh की बैटरी होगी। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलेगा।  

Poco M8x 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Poco M8x 5G के लिए तीन कलर्स - Blue, Leather Green और Black के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन के ग्रीन कलर वाले वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश होगी। इस माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि Poco M8x 5G में मेटेलिक फिनिश के साथ फ्लैट मिडल फ्रेम होगा। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन के लिए चार OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

इस स्मार्टफोन में 7,900 mAh की बैटरी मिलेगी। Poco का दावा है कि Poco M8x 5G की बैटरी फुल चार्ज में तीन दिनों तक चलेगी। इसके अलावा यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में लगभग 35 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या लगभग 64 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराएगा। Poco M8x 5G में 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। 

Poco M8x 5G में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 होगा। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन ऐप्स को 43 प्रतिशत तेज गति से चलाएगा। AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर Poco M8x 5G को 6,50,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 12,439 sq mm के ग्रेफाइट कूलिंग एरिया और 1,924 sq mm की कॉपर फॉइल लेयर के साथ ट्रिपल कूलिंग सॉल्यूशन होगा। Poco M8x 5G में फ्रेम और कैमरा मॉड्यूल गोल्ड के एक शेड की फिनिश में है। इसमें पैनल के नीचे सेंटर में Poco की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Poco M8 Power में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 4 दिया गया है। Poco M8 Power में 50 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.