Poco M8 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 19,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 21,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है
  • यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco के Poco M8 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Poco M8 5G का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 18,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 19,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 21,999 रुपये का है। इसे फ्रॉस्ट सिल्वर, ग्लेशियर ब्लू और कार्बन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Poco ने इसके लिए सीमित अवधि के लॉन्च ऑफर की घोषणा की है जिससे इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस घटकर 15,999 रुपये का होगा। इस ऑफर में Poco M8 5G के अन्य दो वेरिएंट्स के प्राइस क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये के होंगे। यह ऑफर 13 जनवरी की मध्य रात्रि तक रहेगा। इस ऑफर में 1,000 रुपये का लॉन्च बेनेफिट शामिल है। इसके अलावा HDFC बैंक, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। 

Poco M8 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। Poco M8 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी उपलब्ध कराए जाएंगे। 

Advertisement

Poco M8 5G में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,520 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 164 x 75.42 x 7.35 mm और भार लगभग 178 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.