Poco का  M6 5G इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट

कंपनी की ओर से शेयर किए गए टीजर में यह स्मार्टफोन AI सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 20:21 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन AI सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है
  • इसे सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • पिछले सप्ताह Poco ने देश में C65 को लॉन्च किया था

यह Redmi 13C 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का M6 5G इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें फ्रंट पर वॉटरड्रॉप स्टाइल वाला डिस्प्ले नॉच हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco M5 की जगह लेगा। 

इस स्मार्टफोन को Redmi 13C 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर M6 5G को 22 दिसंबर को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी की ओर से शेयर किए गए टीजर में यह स्मार्टफोन AI सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने इसके लिए एक अलग वेबपेज बनाकर इसके डिजाइन का टीजर गिया है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह देश में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Redmi 13C 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

पिछले सप्ताह Poco ने देश में C65 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसके लिए दो वर्ष के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Pastel Blue और  Matte Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है। इसमें 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC को 8 GB तक के RAM के साथ दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी स्टोरेज 256 GB तक की है और इसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Supports most 5G bands
  • Full-HD video streaming
  • Bad
  • Plenty of bloatware
  • Spammy notifications
  • Display could be brighter
  • Soft speaker
  • Poor camera performance
  • Slow charging with packaged charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.