• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ऐसा दिखता है 9 नवंबर को लॉन्च होने वाला Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

ऐसा दिखता है 9 नवंबर को लॉन्च होने वाला Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Poco M3 Pro 5G के सक्‍सेसर माने जा रहे इस फोन के लीक्‍स से पता चलता है कि डिवाइस पंच होल डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकती है।

ऐसा दिखता है 9 नवंबर को लॉन्च होने वाला Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Poco M4 Pro को Redmi Note 11 जैसा ही बताया जा रहा है
  • Poco M4 Pro में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है
  • 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है पोको फोन
विज्ञापन
पोको के नए 5जी स्‍मार्टफोन  Poco M4 Pro 5G की लॉन्‍चिंग 9 नवंबर को होने जा रही है। इस ग्‍लोबल लॉन्‍चिंग से ठीक पहले पोको के इस अपकमिंग फोन का फर्स्‍ट लुक और स्‍पेसि‍फ‍िकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Poco M3 Pro 5G के सक्‍सेसर माने जा रहे इस फोन के लीक्‍स से पता चलता है कि डिवाइस पंच होल डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकती है। इस डिवाइस को Redmi Note 11 5G का रीब्रैंडेड वर्जन भी माना जा रहा है, जो आधिकारिक रूप से अक्‍टूबर में चीन में लॉन्‍च हो चुका है। ताजा लीक्‍स बताते हैं क‍ि पोको की नई डिवाइस में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 

ThePixel.vn की एक रिपोर्ट (वियतनामी में) ने नए पोको फोन की पहली तस्वीरें और कुछ स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। Poco M4 Pro को Redmi Note 11 जैसा ही बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पोको एम4 प्रो 6.6 इंच के फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और 90  हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है, जो रेडमी नोट 11 सीरीज के फोन की तरह ही है। इस हैंडसेट को मीडियाटेक के डाइमेंसि‍टी 810 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। पोको एम4 प्रो को तीन रैम ऑप्‍शन और स्टोरेज ऑप्‍शन में लाए जाने की उम्‍मीद है। ये हैं 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB ।

Poco M4 Pro में एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें डुअल रियर कैमरे होंगे। बात कैमरों की की जाए, तो इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो यह 16-मेगापिक्सल का हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Poco M4 Pro में 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। पोको की तरफ से उसके इस  नए स्मार्टफोन के बारे में ज्‍यादा नहीं बताया गया है। कीमतों की भी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। 9 नवंबर को पोको एम4 प्रो 5जी की लॉन्‍चिंग की जाएगी। इसका इवेंट भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे से शुरू होगा।



 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »