Poco M2 भारत में 6 जीबी रैम के साथ आज होगा लॉन्च, घर बैठे इवेंट को यहां देखें लाइव

Poco M2 लॉन्च आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम Poco इंडिया के फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। आप इसे नीचे दिए गए वीडियो के जरिए भी लाइव भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 सितंबर 2020 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 आज दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च
  • Poco M2 Pro का टोन-डाउन वेरिएंट होगा नया पोको फोन
  • 6 जीबी रैम और फुल-एचडी+ डिस्प्ले से होगा लैस

Poco M2 की भारत में कीमत Poco M2 Pro से कम होने संभावना है

Poco M2 आज भारत में लॉन्च होने वाला है। Xiaomi के स्वतंत्र ब्रांड पोको इंडिया अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए इस लॉन्च की मेजबानी कर रहा है। नए पोको फोन को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाले डिस्प्ले और 6 जीबी रैम के साथ टीज़ किया जा चुका है। पोको एम2 अपने प्रो वेरिएंट Poco M2 Pro की तरह ही फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाले पैनल के साथ आएगा। पोको इंडिया के साथ ही Flipkart ने देश में पोको एम2 की उपलब्धता को टीज़ किया है। नए स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च हुए Poco M2 Pro के टोन-डाउन वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जाएगा।
 

Poco M2 launch in India livestream details

पोको एम2 लॉन्च आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम Poco इंडिया के फेसबुक और यूट्यूब अकाउंट के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। आप इसे नीचे दिए गए वीडियो के जरिए भी लाइव भी देख सकते हैं। बेशक, आप Poco M2 लॉन्च के बारे में जानकारी पाने के लिए Gadgets 360 के साथ बने रह सकते हैं।
Advertisement
 
 

Poco M2 price in India (Expected)

यूं तो पोको एम2 की कीमत की घोषणा इसके लॉन्च के समय की जाएगी, लेकिन फिर भी, फोन की कीमत पोको एम2 प्रो की तुलना में कम होने की संभावना है. जो कि भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। फ्लिपकार्ट ने यह भी सुझाव दिया है कि फोन अपने लॉन्च के तुरंत बाद से ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Poco M2 specifications (Expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, पोको एम2 को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाले फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। हाल ही के टीज़र के अनुसार, स्मार्टफोन कम से कम 6 जीबी रैम के साथ आएगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी। आप फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की भी उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, Poco M2 में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। कैमरा सेटअप के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एल्गोरिदम से लैस आने संभावना है। इसके अलावा, फोन के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.