7550mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले POCO F7 5G की बिक्री आज 12 बजे से, ऐसे खरीदें सस्ता

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1,280x2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 08:14 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 7,550mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है

चीन की स्मार्टफोन मेकर POCO के F7 की 1 जुलाई से भारत में बिक्री शुरू होगी। इस स्मार्टफोन में 7,550 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। F7 5G को 24 जून को देश में लॉन्च किया गया था। 

POCO F7 5G का प्राइस और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 1 जुलाई से होगी। F7 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 33,999 रुपये का है। इसे फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। 

F7 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1,280x2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन में 7,550mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। POCO का दावा है कि F7 5G की बैटरी कम इस्तेमाल करने पर दो दिन से अधिक चल सकती है। इसकी बैटरी 80 प्रतिशत एफिशिएंसी के साथ 1,600 फुल चार्ज साइकल तक दे सकती है। F7 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 है। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर दिया गया है। 
Advertisement

F7 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने का वादा किया है। F7 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Bad
  • Cameras could be better
  • Attract smudges
  • Bloatware heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.