Redmi K30 Pro भारत में Poco F2 के नाम से हो सकता है लॉन्च

Redmi K30 Pro फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ (1080 x 2400) एचडीआर10+ एमोलेड डिस्प्ले भी मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro को हाल ही में चीन में किया गया था लॉन्च
  • 'पोको एफ2' फोन Poco F1 के अपग्रेड के तौर पर आएगा
  • रेडमी के30 प्रो का कोडनेम है ‘lmiin'

Poco F2 को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं

Redmi K30 4G फोन चीन में पिछले साल लॉन्च हुआ था और बाद में इसे Poco X2 के नाम से भारत लाया गया। Redmi K30 Pro के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। ऐसा होने का पहला इशारा लेटेस्ट MIUI Camera कोड में मिला है। कोड से पता चलता है कि चीन में कुछ दिन पहले लॉन्च हुए रेडमी के30 प्रो को भारत में Poco सीरीज़ में पेश किया जा सकता है। संभव है कि इसका नाम Poco F2 हो, क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप स्तर वाले हैं।

XDA Developers के एक डेवलपर 'kacskrz' ने Redmi K30 Pro और Poco ब्रांड के संबंध का पता लगाने के लिए लेटेस्ट MIUI 11 Beta में मी कैमरा ऐप के कोड की जांच पड़ताल की। यहां उन्होंने रेडमी के30 प्रो का कोडनेम ‘lmiin' को ‘Shot on Poco Phone' वाटरमार्क दिखाते हुए पाया। बता दें कि Lmiin कोडनेम का इस्तेमाल पहले भी कई बार रेडमी के30 प्रो के लिए किया गया है। इस कोडनेम का Mi Camera ऐप में मिलना काफी हद तक लेटेस्ट खबर को पुख्ता करता है। कोडनेम के साथ पोको की ब्रांडिंग यह इशारा करती है कि Redmi K30 Pro को भारत में पोको ब्रांड के तहत लाया जा सकता है।

अनुमान है कि रेडमी के30 प्रो को भारत में 'पोको एफ2' का नाम दिया जाएगा। यह Poco F1 का ही सक्सेसर होगा, जिसका लम्बे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। पोको एफ2 फोन में फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद की जा रही है, बिल्कुल इसके पिछले फोन की तरह। रेडमी के30 प्रो फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ (1080 x 2400) एचडीआर10+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ अधिकतम 1,200 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो पोको एफ2 फोन में भी कुछ इसी तरह के स्पेसिफिकेशन देखने को मिल जाएंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30 Pro, MIUI 11, MIUI Camera App, Poco F2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  2. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  2. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  3. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  4. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  5. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  6. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  7. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  9. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  10. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.