5,000mAh बैटरी के साथ Poco C31 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,499 रुपये से शुरू...

Poco C31 फोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये है, जो कि पोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को ग्राहक 9,499 रुपये में खरीद पाएंगे।

5,000mAh बैटरी के साथ Poco C31 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,499 रुपये से शुरू...
ख़ास बातें
  • Poco C31 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है पोको सी31
  • फोन की सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Poco C31 स्मार्टफोन को आज गुरुवार को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन Poco C3 का सक्सेसर है। इसमें पॉलीकार्बोनेट बैक केसिंग और टू-टोन पैनल डिज़ाइन दिया है। यह फोन P2i nano कोटिंग के साथ आता है, जो कि फोन को स्प्लैश प्रूफ बनाता है और सिम ट्रेक के आसपास दी गई रबड़ सील से इसे प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 2 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
 

Poco C31 price in India, sale

Poco C31 फोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये है, जो कि पोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को ग्राहक 9,499 रुपये में खरीद पाएंगे। पोको सी31 फोन में शैड्डो ग्रे और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन आते हैं। फोन की सेल Flipkart Big Billion Days sale 2021 के दौरान 3 अक्टूबर से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो Poco C31 फोन पर बिग बिलियिन डे सेल के दौरान इस पर 500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी। इसका मतलब है कि यह फोन आप क्रमश: 7,999 और 8,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन पर Axis Bank और ICICI Bank कार्डधारकों को 10 प्रतिशतक तक की छूट अतिरिक्त प्राप्त होगी।
 

Poco C31 specifications

डुअल-सिम पोको सी31 फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9, TUV Rheinland low blue light सर्टिफिकेट और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसको साथ आपको 4 जीबी तक रैम मिलती है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक की है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

फोटोग्राफी के लिए Poco C31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा फीचर्स में फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट मोड, फेस रिकग्निशन, एआई सीन डिटेक्शन और नाइट मोड शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

पोको सी31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह दो दिन तक आपका साथ देती है। यह बैटरी 540 घंटों तक का स्टैंडबाय, 30 घंटों तक की ई-लर्निंग, 34 घंटों तक की VoLTE कॉलिंग, 10 घंटों तक की गेमिंग और 91 घंटों तक का म्यूज़िक प्लेबैक प्रदान करती है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल VoLTE और VoWiFi, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5 और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  3. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  6. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  8. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  9. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  10. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »