Pixel 2 और Pixel 2 XL के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

गूगल 4 अक्टूबर को अपनी दूसरी जेनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। और अब लॉन्च से पहले आने वाले दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इंटरनेट पर पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं।

Pixel 2 और Pixel 2 XL के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • पिक्सल स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को लॉन्च होंगे
  • बड़े वेरिएंट में पतले बेज़ल होने की उम्मीद है
  • पिक्सल 2 एक्सएल में 3520 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है
विज्ञापन
गूगल 4 अक्टूबर को अपनी दूसरी जेनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। और अब लॉन्च से पहले आने वाले दोनों हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इंटरनेट पर पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। और दोनों वेरिएंट के अधिकतर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं लेकिन बड़ा वेरिएंट ज़्यादा पतले बेज़ल और 80-85 प्रतिशत के  स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा।

सबसे पहले बात करते हैं पिक्सल 2 एक्सएल और पिक्सल 2 के मुख्य फर्क की।  एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल 2 एक्सएल में एक क्वाडएचडी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। जबकि पिक्सल 2 में पिछले साल के वेरिएंट जैसा डिज़ाइन और एक गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ एक फुल एचडी डिस्प्ले होने का पता चला है। पिक्सल 2 एक्सएल में एक 3520 एमएएच बैटरी जबकि पिक्सल 2 में एक 2700 एमएएच की बैटरी होने का खुलास हुआ है।

अब बात दोनों हैंडसेट में आने वाले स्पेसिफिकेशन की। पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने की उम्मीद है। दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और डस्ट, वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी67 रेटिंग होने की उम्मीद है। हैंडसेट में ओआईएस के साथ आगे व पीछे की तरफ़ पिक्सल कैमरा और एक अलग 'गूगल इमेजिंग चिप' होने की उम्मीद है।

दोनों पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सल को दो स्टोरेज वेरिएंट 64 जीबी व 128 जीबी में उपलब्ध कराये जाने की उम्मीद है। दोनों फोन में डुअल फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर हो सकताहै लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। आने वाले गूगल फोन में 'एक्टिव एज' सेंस फ़ीचर होगा जिसे इससे पहले एचटीसी यू11 स्मार्टफोन में देखा गया है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र फोन को किनारे से छूकर ही कई तरह के एक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। बता दें कि गूगल ने हाल ही में पिक्सल स्मार्टफोन पर काम कर रही एचटीसी डिवीज़न का अधिग्रहण किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल में एक ईसिम कार्ड स्लॉट होगा। जिससे सिम कार्ड को हटाए बिना ही ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 की तरह अलग-अलग नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ख़ास बात है कि एंड्रॉयड अथॉरिटी के सूत्र से पता चला है कि दूसरी जेनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन ग्राहकों को 2023 तक के लिए अनलिमिटेड गूगल क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यूज़र इस स्टोरेज पर सिर्फ तस्वीरें या हर तरह की फाइल शेयर कर पाएंगे या नहीं।

इनमें से कई स्पेसिफिकेशन पहले लीक हो चुके हैं और कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुईं हैं। एंड्रॉयड अथॉरिटी का कहना है कि एक आंतरिक दस्तावेज़ द्वारा इन स्पेसिफिकेशन को वेरिफाई किया गया है ताकि लीक की विश्वसनीयता बढ़ सके।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »