Google Pixel 2 में होगा एक्टिव एज और एंड्रॉयड 8.0.1: रिपोर्ट

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के आने वाली जेनरेशन के हैंडसेट को लेकर लंबे अर्से से ख़बरें हैं। और अब, हैंडसेट के रेगुलर वेरिएंट को एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है। एचटीसी द्वारा रेगुलर वेरिएंट को बनाने की पुष्टि के बाद खुलासा हुआ है कि नया पिक्सल स्मार्टफोन एचटीसी यू11 की तरह स्क्वीज़ कर सकने वाले अनोखे फ़ीचर के साथ आएगा।

Google Pixel 2 में होगा एक्टिव एज और एंड्रॉयड 8.0.1: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • पिक्सल 2 में पिछले वेरिएंट की तरह ही चौंडे बेज़ल होने की उम्मीद है
  • स्मार्टफोन को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है
  • पिक्सल एक्सएल 2 को एलजी द्वारा बनाए जाने का खुलासा हुआ है
विज्ञापन
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के आने वाली जेनरेशन के हैंडसेट को लेकर लंबे अर्से से ख़बरें हैं। और अब, हैंडसेट के रेगुलर वेरिएंट को एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है। एचटीसी द्वारा रेगुलर वेरिएंट को बनाने की पुष्टि के बाद खुलासा हुआ है कि नया पिक्सल स्मार्टफोन एचटीसी यू11 की तरह स्क्वीज़ कर सकने वाले अनोखे फ़ीचर के साथ आएगा।

एंड्रॉयड पुलिस द्वारा सार्वजनिक की गई एफसीसी वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, पिक्सल 2 में 'एक्टिव एज' स्क्वीज़ेबल फ़ीचर होगा। उम्मीद है कि यह फ़ीचर एज सेंस फ़ीचर की तरह काम करेगा जिसे पहले एचटीसी ने अपने यू11 स्मार्टफोन में दिया था। इसका मतलब है कि, यूज़र स्मार्टफोन के किनारों को छूकर ही कई तरह के एक्शन परफॉर्म कर पाएंगे। याद दिला दें कि, इससे पहले भी यह जानकारी लीक हुई थी।

मॉडल नंबर NM8G011A के साथ आने वाले डिवाइस में‘G’ से संकेत मिलते हैं कि यह एक गूगल प्रोडक्ट है, और यह एंड्रॉयड 8.0.1 पर चलेगा। यह फोन 5 अगस्त के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल 2 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 या 836 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट से पता चला था कि आने वाला पिक्सल स्मार्टफोन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर वाला पहला फोन होगा।

एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, Google Pixel 2 स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, एनएफसी, ब्लूटूथ और 802.11 एसी वाई-फाई सपोर्ट होने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के अलावा 64 जीबी और 128  जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फोन में एक 'ऑलवेज़ ऑन' डिस्प्ले मोड होने का भी खुलासा हुआ है। एंड्रॉयड पुलिस ने भी रिपोर्ट दी है कि पिछली साल इसी समय पिछली जेनरेशन के पिक्सल स्मार्टफोन की एफसीसी लिस्टिंग देखी गई थी, जिसका मतलबप है कि नई जेनरेशन को कंपनी इसी साल अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है।

याद दिला दें कि, पिछली लीक में पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन में क्रमशः 4.95 इंच फुल एचडी और 5.99 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने का पता चला था जिसे एलजी द्वारा बनाया जाएगा। पिछले साल की तरह ही रेगुलर वेरिएंट को इस साल भी एचटीसी द्वारा बनाए जाने की उम्मीद है, जबकि एलजी द्वारा एक्सएल वेरिएंट बनाए जाने का खुलासा हुआ है।

पिक्सल एक्सएल 2 में पिछले वेरिएंट की तरह ही चौंडे बेज़ल जबकि पिक्सल एक्सएल 2 में डिस्प्ले पर आगे की तरफ़ पतले बेज़ल होने की उम्मीद है। पिक्सल स्मार्टफोन में फ्रंट स्टीरियो स्पीकर होने की उम्मीद है लेकिन हो सकता है कि फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना दिया जाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »