Pixel 10 Pro Fold 5G: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन, लॉन्च से पहले जानें सब कुछ

पिछले साल Pixel 9 Pro Fold ने डिज़ाइन को लेकर काफी वाहवाही लूटी थी और अब Pixel 10 Pro Fold भी उसी ट्रैक पर चलते हुए आएगा, मतलब फ्लैट डिजाइन, सैटिन मेटल फ्रेम, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और पहले से ज्यादा स्लिम बेजल्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 20:06 IST
ख़ास बातें
  • 20 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Google Pixel 10 Pro Fold 5G
  • पहला फोल्डेबल फोन जो ला सकता है IP68 रेटिंग
  • Tensor G5, 8 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 16 का कॉम्बो

Pixel 9 Pro Fold (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आएगा Pixel 10 Pro Fold

Google अपने अगली जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन - Pixel 10 Pro Fold 5G को इंडिया में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी तीन और डिवाइसेज - Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL भी मार्केट में उतारने की तैयारी की जा चुकी है। जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आ रहा है, फोन से जुड़े लीक्स और डीटेल्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि डिजाइन में कुछ अच्छे अपग्रेड्स के साथ ये फोल्डेबल फोन पुराने मॉडल जैसा ही लुक लेकर आएगा, बस थोड़े पतले बेजल, बेहतर वॉटर प्रोटेक्शन और कुछ नई कलर चॉइस के साथ।

पिछले साल Pixel 9 Pro Fold ने डिजाइन को लेकर काफी वाहवाही लूटी थी और अब Pixel 10 Pro Fold भी उसी ट्रैक पर चलते हुए आएगा, मतलब फ्लैट डिजाइन, सैटिन मेटल फ्रेम, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और पहले से ज्यादा स्लिम बेजल्स। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस बार इसे IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर बचाव देगा और अगर ऐसा होता है, तो ये दुनिया का पहला ऐसा फोल्डेबल होगा जिसमें ऐसी ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। फोन के दो नए कलर ऑप्शन - Moonstone और Jade भी सामने आए हैं।

Advertisement

Pixel 10 Pro Fold में 6.4-इंच का कवर डिस्प्ले और 8-इंच का मेन फोल्डेबल OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। दोनों पैनल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700+ निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 50MP का मेन कैमरा (Samsung GN8 सेंसर के साथ), 10.5MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा, दोनों स्क्रीन पर 10MP फ्रंट कैमरा रहेगा।

Pixel 10 Pro Fold में Google का नया Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। फोन में 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 16 पर चलेगा, जिसमें Material You का नया एक्सप्रेसिव डिजाइन दिया गया है। लीक्स की मानें तो फोन में 5015mAh की बैटरी हो सकती है जो 23W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

जहां तक कीमत की बात है, तो Pixel 9 Pro Fold पिछले साल इंडिया में 1,72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस बार भी Pixel 10 Pro Fold की कीमत इसी रेंज में रहने की संभावना है। यूएस प्राइस की लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 1,799 रुपये (करीब 1.58 लाख रुपये) रखी जा सकती है।

Advertisement

Google Pixel 10 Pro Fold 5G की इंडिया लॉन्च डेट क्या है?

Google ने Pixel 10 सीरीज को इंडिया में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने की तैयारी की है। इसमें Pixel 10 Pro Fold भी शामिल होगा।

क्या Pixel 10 Pro Fold वाटरप्रूफ है?

लीक्स के मुताबिक इस बार Pixel 10 Pro Fold को IP68 रेटिंग मिल सकती है, जिससे ये धूल और पानी से अच्छी तरह सुरक्षित रहेगा।

Pixel 10 Pro Fold में डिस्प्ले कैसा मिलेगा?

फोन में 6.4 इंच कवर डिस्प्ले और 8 इंच का फोल्डेबल OLED पैनल होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700nits+ ब्राइटनेस मिलेगी।

Advertisement

इस फोल्डेबल में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

Pixel 10 Pro Fold में Google का नया Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा, जो TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

फोन में 50MP मेन कैमरा, 10.5MP अल्ट्रावाइड, और 10.8MP टेलीफोटो (5x जूम) लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों स्क्रीन पर 10MP फ्रंट कैमरे होंगे।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड कितनी है?

Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh बैटरी हो सकती है जो 23W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

भारत में इस फोल्डेबल की कीमत क्या हो सकती है?

अभी ऑफिशियल कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसकी कीमत 1,70,000 रुपये के आसपास रह सकती है, जैसे Pixel 9 Pro Fold की थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.