13 मेगापिक्सल कैमरे वाला Panasonic P55 Novo स्मार्टफोन लॉन्च

13 मेगापिक्सल कैमरे वाला Panasonic P55 Novo स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
पैनासोनिक (Panasonic) ने पिछले साल नवंबर में P55 मॉडल हैंडसेट को 10,290 रुपये में भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने गुरुवार को इस हैंडसेट का नया वर्ज़न P55 Novo लॉन्च किया। इसकी कीमत 9,290 रुपये है और यह जुलाई के पहले हफ्ते से मार्केट में उपलब्ध होगा।

सेल्फी फोकस्ड पैनासोनिक पी55 नोवा (Panasonic P55 Novo) हैंडसेट एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) पर चलता है। यह एक डुअल सिम फोन है। हैंडसेट में 5.3 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। फोन 1.4GHz octa-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं है) प्रोसेसेर पर चलेगा और इसके साथ होगा 1जीबी का रैम (RAM)। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। सेकेंडरी कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। Panasonic P55 Novo में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS और 3जी कनेक्टिविटी फीचर हैं।



P55 की तरह इस हैंडसेट में भी 2500mAh की रिमूवेबल बैटरी है, पर इसके टॉक टाइम और स्टैंडबाय टाइम का कोई जिक्र नहीं किया गया। फोन का डाइमेंशन 147.9x73.8x8.15mm है। Panasonic P55 Novo में टैप प्ले (Tap Play) फीचर भी है, जिसके जरिए यूज़र बिना पावर बटन को दबाये स्मार्टफोन एक्टिव कर सकते हैं। साथ में गेस्चर प्ले (Gesture Play) भी है, जिसका इस्तेमाल कर किसी खास इशारे के जरिए ऐप एलाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »