आगामी स्मार्टफोन का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए Oppo Find N6 को पेश किया गया था
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo की नया पासपोर्ट-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। इसे Oppo Reno X कहा जा सकता है। इस वर्ष मार्च में Oppo Find N6 को पेश किया गया था। यह Oppo का फ्लैगशिप बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में आउटर पर 6.35 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1,440 x 2,560 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 8T LTPO पैनल भी समान रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट दिया गया है।
इस फोल्डिंग स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें नया True Color सेंसर दिया गया है, जो बेहतर कलर और व्हाइट बैलेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। Oppo Find N6 में दोनों स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन विशेषता इसका नया Titanium Flexion हिंज डिजाइन है। Oppo ने बताया है कि यह हिंज पहले से चौड़ा और बेहतर है, जिससे फोल्डिंग के दौरान स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रीज कम होती है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।