Oppo की K13 Turbo सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इन स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफो सीरीज में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है
  • हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था

इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की K13 Turbo सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिे की जाएगी। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज के Oppo K13 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 और Pro वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। 

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए इनबिल्ट फैन दिया गया है। Oppo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में K13 Turbo 5G सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। फ्लिपकार्ट पर Oppo की K13 Turbo 5G सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। हाल ही में Gadgets 360 को इंडस्ट्री के सूत्रों से पता चला था कि इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। देश में लॉन्च किए जाने वाले इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वर्जन के समान हो सकते हैं। 

Advertisement

Oppo K13 Turbo के स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस सीरीज के K13 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8450 और K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। 

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo का दावा है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होती है। इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.