Oppo की Reno 14 5G सीरीज आज होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, अनुमानित प्राइस

कंपनी के Reno 14 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 08:04 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स को मई में चीन में पेश किया गया था
  • इनकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की Reno 14 5G सीरीज को 3 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स को मई में चीन में पेश किया गया था। हाल ही में यह स्मार्टफोन सीरीज मलेशिया में लाई गई थी। 

भारत में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को आज (3 जुलाई) को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को Oppo के भारत में सोशल मीडिया हैंडल्स और ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ टीजर दिए हैं। इसके अलावा कुछ लीक से इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। 

भारत में इन स्मार्टफोन के प्राइसेज की कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। चीन में Oppo Reno 14 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 2,799 (लगभग 33,400 रुपये) के प्राइस पर लाया गया है। Reno 14 Pro 5G के 1 2GB + 256 GB वाले वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 3,499 (लगभग 41,800 रुपये) का है। Reno 14 5G सीरीज की भारत बिक्री भारत में ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। इसके अलावा ये स्मार्टफोन्स चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे। 

Oppo Reno 14 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
Advertisement

इस स्मार्टफोन सीरीज के चीन में चीन में पेश किए गए बेस वेरिएंट में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है। Reno 14 Pro 5G में  6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं।  Reno 14 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। चीन में पेश किए गए Reno 14F 5G में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Reno 14 Pro 5G में 6,200 mAh की बैटरी 50 W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.