Oppo K13x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 15,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2025 15:07 IST
ख़ास बातें
  • इसे 4 GB और 6 GB के RAM के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा
  • K13x 5G को 23 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा

इस स्मार्टफोन में AI सपोर्ट वाली 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का K13x 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसे 4 GB और 6 GB के RAM के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। यह 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में लाया जाएगा। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि K13x 5G को 23 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम का होगा। इसकी बिक्री केवल ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को Midnight Violet और  Sunset Peach कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS पर चलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे।  इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज को शेयर किया गया था। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स हैं। इसके सेंटर में टॉप पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। इस स्मार्टफोन में AI सपोर्ट वाली 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Clarity Enhancer जैसे AI सपोर्ट वाले फीचर्स मिलेंगे। इसे देश में कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इस सीरीज के K13 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 19,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 6 Gen 4 और 7,000 mAh की बैटरी है। कंपनी के K12x 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। इसमें 6.67 इंच HD+ (1,604 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.