Oppo Reno Ace लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से है लैस

Oppo Reno Ace Launched: ओप्पो रेनो ऐस चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। Oppo ब्रांड का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

Oppo Reno Ace लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से है लैस

Oppo Reno Ace की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 32,000 रुपये) से शुरू

ख़ास बातें
  • Oppo ने अपने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है
  • स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम है Oppo Reno Ace में
  • ओप्पो रेनो ऐस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
चीनी कंपनी ओप्पो ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno Ace से पर्दा उठा लिया है। ओप्पो ब्रांड का नया स्मार्टफोन चार रियर कैमरे और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है। ओप्पो रेनो ऐस में कंपनी की अपनी 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। दावा है कि यह तकनीक मात्र 30 मिनट में फोन में दिए गए 4,000 एमएएच बैटरी को फुल चार्ज कर देगाी। ओप्पो रेनो ऐस की अन्य खासियतों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 3.0 स्टोरेज शामिल हैं। Oppo फोन इन-हाउस टच बूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है।
 

Oppo Reno Ace price

ओप्पो रेनो ऐस की कीमत चीनी मार्केट में 3,199 चीनी युआन (करीब 32,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम 3,399 चीनी युआन (करीब 34,000 रुपये) है।

सबसे पावरफुल वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 3,799 चीनी युआन (करीब 38,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को फिलहाल ब्लू और वॉयलेट रेंग में उपलब्ध कराया गया है। ओप्पो रेनो ऐस को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo Reno Ace specifications, features

डुअल-सिम ओप्पो रेनो ऐस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले पैनल में वाटरड्रॉप नॉच है। स्मार्टफोन फ्रेम बूस्ट 2.0 और टच बूस्ट 2.0 जैसे फीचर से लैस है। ओप्पो रेनो ऐस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक है।
 

Oppo Reno Ace Camera Specification

Oppo Reno Ace में चार रियर कैमरों वाला सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.7 है। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। यह सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Oppo Reno Ace के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। ओप्पो रेनो ऐस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Oppo के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 65 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। Oppo Reno Ace का डाइमेंशन 161x75.7x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »