Oppo Reno Ace 2 के सर्कुलर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Oppo Reno Ace 2 की वास्तविक तस्वीरें पहले ही हो चुकी हैं लीक। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाना तय।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno Ace 2 का कथित कवर आया सामने
  • ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन Oppo Reno Ace का ही सक्सेसर है
  • Oppo Reno Ace नहीं लॉन्च हुआ था भारत में

Oppo Reno Ace 2 में दमदार हार्डवेयर दिए जाने की उम्मीद

Oppo Reno Ace 2 के कथित सॉफ्ट ट्रांसपेरेंट टीपीयू कवर की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। इस कवर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल कटआउट दिख रहा है, जो पिछले हफ्ते लाइव हुई 'ओप्पो रेनो ऐस 2' की उन तस्वीरों से मेल खाता है जिसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और बैक में ब्लू कलर पेंट दिखा था। हालांकि, फोन के कवर की तस्वीर उसी टिप्सटर द्वारा साझा की गई है, जिसने फोन की वास्तविक तस्वीरें साझा की थी। ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन को Oppo Reno Ace का सक्सेसर माना जा रहा है, जो पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुआ था।

इस कथित फोन कवर की तस्वीर चीनी की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Digital Chat Station द्वारा साझा की गई। इसमें सर्कुलर कैमरा कटआउट दिख रहा है, जो पिछले हफ्ते Oppo Reno Ace 2 की लीक हुई वास्तविक तस्वीर से मेल खाता है। अगर इसकी तुलना Oppo Reno Ace से करें, तो इस फोन में रियर कैमरा वर्टिकली स्थित किए गए थे। इसके अलावा, हम यह भी अनुमान लगा सकते हैं कि ओप्पो रेनो ऐस 2 फोन देखने में काफी हद तक OnePlus 7T की तरह हो सकता है। हालांकि, ओप्पो रेनो ऐस 2 की लीक तस्वीर में क्वाड रियर कैमरा दिखा है, लेकिन वनप्लस 7टी फोन में तीन रियर कैमरे मौजूद थे।

याद दिला दें कि ओप्पो रेनो ऐस फोन फ्लैगशिप स्तर के स्पेसिफिकेशन के साथ पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद थी।

अभी के लिए ओप्पो रेनो ऐस 2 को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, और हमें यह भी नहीं पता कि यह फोन कभी भारत में लॉन्च होगा या  नहीं। क्योंकि ओप्पो रेनो ऐस भारत में कभी लॉन्च हुआ ही नहीं है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno Ace2, Oppo Reno Ace
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.