Oppo Reno 6 सीरीज़ 27 मई को होगी लॉन्च, इन खूबियों से हो सकती है लैस

Oppo Reno 6 सीरीज 27 मई को चीन में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने अपनी लोकल सोशल मीडिया साइट पर इसकी पुष्टि की है। इस सीरीज में कंपनी तीन नए फोन लॉन्च कर सकती है जिनमें vanilla Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और इनमें सबसे महंगा Oppo Reno 6 Pro+ है।

Oppo Reno 6 सीरीज़ 27 मई को होगी लॉन्च, इन खूबियों से हो सकती है लैस

Oppo Reno 6 Pro में MediaTek Dimensity 1200 SoC हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6 Pro+ में Snapdragon 870 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है
  • Oppo Reno 6 Pro प्लस में 2,200mAh की ड्यूल सेल बैटरी हो सकती है
  • ओप्पो ने लोकल सोशल मीडिया साइट पर की लॉन्च डेट की पुष्टि
विज्ञापन
Oppo Reno 6 सीरीज 27 मई को चीन में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने अपनी लोकल सोशल मीडिया साइट पर इसकी पुष्टि की है। इस सीरीज में कंपनी तीन नए फोन लॉन्च कर सकती है जिनमें vanilla Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro और इनमें सबसे महंगा Oppo Reno 6 Pro+ है। इन तीनों मॉडल्स को सर्टीफिकेशन साइट्स पर देखा गया है और इनको लेकर ऑनलाइन लीक्स भी काफी संख्या में आ चुके हैं। Oppo Reno 6 Pro में MediaTek Dimensity 1200 SoC हो सकता है जबकि Oppo Reno 6 Pro+ में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है।
 

Oppo Reno 6 series launch date, expected price

Weibo पर Oppo Reno 6 सीरीज की लॉन्च डेट 27 मई बताई गई है। इस पोस्ट में कितने मॉडल्स लॉन्च होंगे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं लॉन्च होने वाले फोन्स के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। मगर फोन में वॉटर रिसिस्टेंस क्षमता का इशारा यहां से जरूर मिलता है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने पिछले दिनों ही Oppo Reno 6 की कीमत को लेकर एक लीक किया था जिसमें कहा गया था कि इस फोन की कीमत CNY 2,500 (लगभग 28,600 रुपये) हो सकती है
 

Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 Pro+ specifications (expected)

इस सीरीज के फोन की विशेषताओं की बात करें तीनों ही हैंडसेट में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। ये तीनों फोन Android 11 आधारित कलर ओएस पर आ सकते हैं। Oppo Reno 6 के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 900 SoC हो सकता है जो नया नया मार्केट में आया है। पिछले दिनों आए कुछ लीक्स में कहा गया था कि Oppo Reno 6 Pro में MediaTek Dimensity 1200 SoC हो सकता है। वहीं Oppo Reno 6 Pro+ में Snapdragon 870 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है।

TENAA पर Oppo Reno 6 Pro का मॉडल नम्बर PEPM00 बताया गया है। ऐसा अनुमान है कि इसमें 6.55 इंच की डिस्पले होगी और इसका साइज 160x73.1x7.6mm होगा। बैटरी के बारे में इस साइट पर कहा गया था कि इसमें 2,200mAh की ड्यूल सेल बैटरी होगी।

Oppo Reno 6 Pro+ को TENAA पर मॉडल नम्बर PENM00 के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में भी 6.55 इंच की डिस्पले होगी और 2,200mAh की ड्यूल सेल बैटरी होगी। Oppo Reno 6 Pro+ का साइज 160.8x72.5x7.99mm बताया गया है। 2,200mAh की ड्यूल सेल बैटरी होने का अर्थ है कि फोन में 4,500mAh की कुल कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। Oppo Reno 6 Pro+ का भार 188 ग्राम बताया जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »