Oppo Reno 4 Pro का स्पेशल ए़डिशन लॉन्च, 12 जीबी रैम से है लैस

Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition की कीमत चीन में 4,299 चीनी युआन (लगभग 46,300 रुपये) है। यह केवल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है।

Oppo Reno 4 Pro का स्पेशल ए़डिशन लॉन्च, 12 जीबी रैम से है लैस

Oppo Reno 4 Pro की भारत में कीमत 34,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 Pro का Artist Limited Edition चीन में लॉन्च
  • बैक पैनल पर स्पेशल डिज़ाइन लेकर आता है नया एडिशन
  • अन्य स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड ओप्पो रेनो 4 प्रो के समान
विज्ञापन
Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition को चीन में लॉन्च किया गया है। नया एडिशन ताइवानी-अमेरिकी कलाकार जेम्स जीन के सहयोग से बनाए गए डिज़ाइन वाले बैक पैनल के साथ आता है। स्पेशल एडिशन फोन 12 जीबी + 256 जीबी के सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। रैम के अलावा, ओप्पो रेनो 4 प्रो आर्टिस्ट लिमिटेड एडिशन के अन्य सभी स्पेसिफिकेशन इसके मूल 5G वेरिएंट के समान हैं। फोन केवल चीन में उपलब्ध है। ओप्पो ने इस एडिशन के ग्लोबल लॉन्च के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।
 

Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition price

Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition की कीमत चीन में 4,299 चीनी युआन (लगभग 46,300 रुपये) है। यह केवल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। फिलहाल यह एडिशन केवल चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध होगा।
 

Oppo Reno 4 Pro Artist Limited Edition design, specifications

जैसा कि हमने बताया कि मूल वेरिएंट और इस नए एडिशन में केवल डिज़ाइन का फर्क है। नए एडिशन के बैक पैनल पर दिए गए डिज़ाइन को लोकप्रिय आर्टिस्ट द्वारा बनाया गया है, जो मार्वल कॉमिक्स और डीसी कॉमिक्स के कवर आर्ट के लिए जानें जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों के पोस्टर भी डिज़ाइन किए हैं। इसके अलावा एक अंतर यह है कि नए फोन में स्पेशल थीम मिलेगी और इसके बॉक्स में मिलने वाले ईयरफोन और 65W सुपरवुक 2.0 चार्जर को भी फोन के बैक पैनल थीम से मिलता जुलता रखा गया है।
 
oppo

अन्य सभी स्पेसिफिकेशन मूल Oppo Reno 4 Pro के समान होंगे। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ 3डी बॉर्डरलेस सेंस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Reno 4 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। एफ/ 1.7 लेंस के साथ Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शूटर है और दूसरा मोनो शूटर। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का Sony IMX616 सेल्फी कैमरा है।

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। ओप्पो रेनो 4 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 65W SuperVOOC 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड पहले से इंस्टॉल आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »