Oppo Reno 4 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च, चार रियर और दो सेल्फी कैमरे हैं इसमें

Oppo Reno 4 में पिछले हिस्से पर चार कैमरे हैं। 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर दिए गए हैं।

Oppo Reno 4 का ग्लोबल वेरिएंट लॉन्च, चार रियर और दो सेल्फी कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 4 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है
  • 8 जीबी/ 128 जीबी के साथ आता है Oppo Reno 4 का ग्लोबल 4जी वेरिएंट
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo Reno 4 के ग्लोबल वेरिएंट में
विज्ञापन
Oppo Reno 4 का ग्लोबल 4जी वेरिएंट थाइलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि इस फोन का 5जी वेरिएंट पहले चीन में लॉन्च किया गया था। फोन में कंपनी ने अलग क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा भी स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव हैं। पिछले हिस्से पर चार कैमरे और आगे की तरफ डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। प्रतीत होता है कि ओप्पो रेनो 4 के इस वेरिएंट का रैम और स्टोरेज पर आधारित सिर्फ एक मॉडल है। इसके दो कलर वेरिएंट भी हैं। गौर करने वाली बात है कि Oppo ने शुक्रवार को ही भारत में Oppo Reno 4 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया।
 

Oppo Reno 4 price

ओप्पो रेनो 4 की कीमत THB 11,900 (करीब 28,800 रुपये) है। यह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन ग्लेसियल ब्लू और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा। ओप्पो रेनो 4 के इस वेरिएंट को भारत लाए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo Reno 4 specifications

डुअल-सिम Oppo Reno 4 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। याद रहे कि चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 4 5G वेरिएंट में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्लोबल वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है।

Oppo Reno 4 में पिछले हिस्से पर चार कैमरे हैं। 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर दिए गए हैं। इस हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हालांकि, ओप्पो थाइलैंड की वेबसाइट पर सेकेंडरी कैमरे का स्पेसिफिकेशन नहीं दिया गया है।

ओप्पो रेनो 4 में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसकी बैटरी 4,015 एमएएच की है और यह VOOC Flash Charge 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, मैगनेटिक सेंसर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.3x73.9x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4015 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  2. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  3. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  5. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  6. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  7. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  9. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  10. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »