Oppo Reno 3 में हो सकते हैं चार रियर कैमरे, और स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo Reno 3: ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ को इस इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के अंतर्गत दो मॉडल उतारे जा सकते हैं, एक Oppo Reno 3 5G और दूसरा Oppo Reno 3 Pro 5G।

Oppo Reno 3 में हो सकते हैं चार रियर कैमरे, और स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: TENAA

Oppo Reno 3: ओप्पो रेनो 3 के स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है Oppo Reno 3 में
  • ओप्पो रेनो 3 के दो कलर वेरिएंट हो सकते हैं
  • Oppo Reno 3 Specifications के बार में जानें
विज्ञापन
Oppo Reno 3: ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ को इस इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो रेनो 3 सीरीज़ के अंतर्गत दो मॉडल उतारे जा सकते हैं, एक Oppo Reno 3 5G और दूसरा Oppo Reno 3 Pro 5G। आधिकारिक लॉन्च से पहले टीना पर एक ओप्पो फोन को लिस्ट किया गया है, कहा जा रहा है कि यह ओप्पो रेनो 3 हो सकता है। फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है कि जैसे कि आगामी Oppo फोन 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस है।

कथित ओप्पो रेनो 3 को टीना पर मॉडल नंबर PCPM00 के साथ लिस्ट किया गया है और इसे 29 नवंबर को सर्टिफिकेशन मिला है। टीना लिस्टिंग में अपलोड की गई तस्वीरों को देखने से पता चला है कि फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं और फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप नॉच की झलक मिली है। बैक पैनल और साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक नहीं मिली है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।  

टीना डेटाबेस में दो कलर वेरिएंट का जिक्र किया गया है, एक ब्लू और दूसरा व्हाइट। फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। कथित  Oppo Reno 3 की टीना लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 2400 पिक्सल) हो सकता है।

आगामी ओप्पो फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कहा जा रहा है कि फोन में जान फूंकने के लिए 3,935 एमएएच की बैटरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा या नहीं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno 3, Oppo Reno 3 TENAA, Oppo PCPM00
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »